हाल ही में कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और उसकी निर्मम हत्या ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्वतंत्रता दिवस से चंद दिन पहले हुई इस घटना ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है बल्कि पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। इस मामले को लेकर अब सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया है। राजस्थान के अलावा देश के कई राज्यों के डॉक्टर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जघन्य अपराध के अगले दिन जब महिला डॉक्टर के माता.पिता को सूचित किया गया, तो उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। माता.पिता ने जब मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अपनी बेटी की शव तक पहुंचने की कोशिश की, तो उन्हें तीन घंटे तक रोक दिया गया। जब उन्हें बेटी का शव देखने की अनुमति मिली, तो उनकी बेटी आधे कपड़ों में और शरीर पर गहरी चोटों के साथ मृत पाई गई। यह अमानवीय स्थिति न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत चिंताजनक है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। बेनीवाल ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चिकित्सकों के साथ खड़ी है और इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अंडर-19 एशिया कप-पाकिस्तान ने इंडिया को 282 का टारगेट दिया:शहजैब खान ने 159 रन बनाए, 10 छक्के जड़े; समर्थ ने 3 विकेट झटके
पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को 282 रन का टारगेट दिया है। दुबई के स्पोर्ट्स सिटी...
સિદ્ધપુર નગરપાલિકા વોર્ડ નંબર 2 વિસ્તારમાં છેલ્લાં 10 દિવસથી પીવાનું પાણી ન આવતા સ્થાનિક મહિલાઓ એ
સિદ્ધપુર નગરપાલિકા વોર્ડ નંબર 2 વિસ્તારમાં છેલ્લાં 10 દિવસથી પીવાનું પાણી ન આવતા સ્થાનિક મહિલાઓ એ
Lok Sabha Election Phase 5 Voting Updates: Bengal में सबसे अधिक तो Maharashtra में सबसे कम वोटिंग
Lok Sabha Election Phase 5 Voting Updates: Bengal में सबसे अधिक तो Maharashtra में सबसे कम वोटिंग
*મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલનો ખેડૂત હિતલક્ષી વધુ એક નિર્ણય
*ખારીકટ-ફતેવાડી યોજનાનો અંદાજે ૩પ હજાર હેક્ટર પિયત વિસ્તાર સરદાર સરોવર નર્મદા યોજનાના પિયત વિસ્તારમાં સમાવી લેવાશે
૧૧૧ ગામોના ૬ હજારથી વધુ ખેડૂતોને મળશે લાભ*મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે રાજ્યના ૧૧૧ ગામોના...
અમદાવાદમાં 2000થી વધુ આંગણવાડી બહેનોનું આંદોલન, જાણો શું છે સમગ્ર અહેવાલ...| #ahmedabad #viralvideo
અમદાવાદમાં 2000થી વધુ આંગણવાડી બહેનોનું આંદોલન, જાણો શું છે સમગ્ર અહેવાલ...| #ahmedabad #viralvideo