पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई हुईं विनेश फोगाट आज भारत लौट रही हैं। उनके स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग पहुंच गए हैं। विनेश के एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले लोगों ने जश्न शुरू कर दिया है। ढोल नगाड़ों पर लोग नाच रहे हैं।इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी जिला) तक करीब 125 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह स्वागत होगा। गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। हालांकि, एक दिन पहले ही आचार संहिता लग जाने के कारण राज्य सरकार इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही है।सीएम नायब सैनी ने कुछ दिन पहले विनेश को 4 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था।वहीं बलाली गांव के पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने बताया कि विनेश को गोल्ड विजेता की तरह ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए देसी घी के व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं। प्लेयर, कोच समेत अन्य लोगों को पहलवानों वाली डाइट दी जाएगी। विनेश के भाई हरविंद्र फोगाट ने बताया कि विनेश के कार्यक्रम का पूरा रूट मैप तैयार कर लिया है। विनेश भले ही मेडल से वंचित रह गई, पूरे देश की आवाज और आशीर्वाद उसके साथ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Telangana Voting Updates: तेलंगाना चुनाव में इस बार कड़ी टक्कर, BRS, Congress, BJP के जीत के दावे
Telangana Voting Updates: तेलंगाना चुनाव में इस बार कड़ी टक्कर, BRS, Congress, BJP के जीत के दावे
KBC Winner Mayank: कौन बनेगा करोड़पति में सबसे कम उम्र के विजेता से मिलिए (BBC Hindi)
KBC Winner Mayank: कौन बनेगा करोड़पति में सबसे कम उम्र के विजेता से मिलिए (BBC Hindi)
જેસરમાં સેવા સેતુને લઈને લોકોને જાણ કરવામાં આવી
જેસરમાં સેવા સેતુને લઈને લોકોને જાણ કરવામાં આવી
આંતરરાષ્ટ્રીય હિન્દુ પરિષદ અને રાષ્ટ્રીય બજરંગ દળ દ્વારા થરાદ ખાતે સંકલ્પ દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી
આંતરરાષ્ટ્રીય હિન્દુ પરિષદ અને રાષ્ટ્રીય બજરંગ દળ દ્વારા થરાદ ખાતે સંકલ્પ દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી
75 रुपये से शुरू होता है JioPhone Prima 4G का प्रीपेड रिचार्ज प्लान, इंटरनेट का ले सकते हैं फुल ऑन मजा
जियो ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए JioPhone Prima 4G लॉन्च किया है। इस फोन के लिए कंपनी ने...