प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 98 मिनट का भाषण दिया, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सबसे लंबा भाषण था। इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ दूसरी पंक्ति में बैठने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी उपस्थिति इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि पिछले एक दशक में स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोकसभा के विपक्ष के नेता के रूप में भाग लेने वाले वो पहले नेता है। पारंपरिक सफेद कुर्ता सूट पहने राहुल गांधी को आखरी से दूसरी पंक्ति में बैठा हुआ देखा गया। आगे की पंक्तियों में मनु भाकर और सरबजोत सिंह जैसे ओलंपिक पदक विजेता बैठे थे। ओलंपिक कांस्य जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश सहित टीम के सदस्य भी राहुल गांधी से आगे बैठे थे। प्रोटोकॉल के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता, जिनका पद कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है, को हमेशा आगे की पंक्ति में सीट दी जाती है। पहली पंक्ति में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. जयशंकर बैठे थे। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की सीटिंग व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस सांसद को पीछे की सीट पर बिठाया जाना पड़ा क्योंकि आगे की पंक्तियां ओलंपिक पदक विजेताओं को आवंटित की गई थीं।स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन और सीटिंग प्लान बनाने की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय की है। प्रकाशन ने कहा, “सूत्रों ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार विपक्ष के नेता को आम तौर पर पहली कुछ पंक्तियों में सीट दी जाती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰাণত ছয় জনগোষ্ঠী ঐক্য মঞ্চৰ জৰুৰী কাৰ্যনিৰ্বাহক সভা, সভাত কেইবাটাও গুৰুত্বপূৰ্ণ সিদ্ধান্ত
মৰাণত ছয় জনগোষ্ঠী ঐক্য মঞ্চৰ জৰুৰী কাৰ্যনিৰ্বাহক সভা, সভাত কেইবাটাও গুৰুত্বপূৰ্ণ সিদ্ধান্ত
'गोल्ड लाना है', Vinesh Phogat ने पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रचने के बाद अपनी मां से की बातचीत;
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला पहलावान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में...
ग्राम पंचायतों मे निर्माण सामग्री टेंडर प्रक्रिया, संवेदकों ने लगाये आरोप, सोंपे ज्ञापन
सुल्तानपुर . नगर में ग्राम पंचायतो में चल रहे निर्माण सामग्री सप्लाई के टेंडर प्रक्रिया में...