युवाओं को देश, समाज व धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। गुरु तेग बहादुर ने हिंदुओं की रक्षा के लिए अपने चार बच्चों को बलिदान कर दिया था, अपना सिर कटा दिया था। हिंदुओं को जाति में बांटकर कुछ लोग राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। उक्त बातें कोयलांचल में विशाल कांवर यात्रा में सोमवार को पहुंचे तेलंगाना के विधायक टाइगर राजा ने मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, मंगल पांडेय व रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण कर कहा कि इन्होंने हमें आजादी दिलाई, आज देश पर संकट मंडरा रहा है। देश भर में धर्मांतरण, लव जेहाद, लैंड जेहाद, गौ हत्या की बढ़ती घटनाओं पर चिंता बता इसे साजिश करार दिया और इन घटनाओं में शामिल लोगों को सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने कहा की आप प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि यहां पर भगवा पार्टी की सरकार है, इसको कमजोर मत होने देना। उन्होंने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वहां लव जेहाद, बलात्कार, उपद्रव मचाने वालों को योगी सरकार ने ठीक कर रखा है। उन्होंने छग सरकार से भी धर्मांतरण, लव जेहाद के खिलाफ छग में कठोर कानून व स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की मांग की।टी राजा बांग्लादेश में हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने हिंदुओं को जाति छोड़ संगठित होने पर बल दिया। टी राजा ने कहा कि हिंदुओं को जाति में बांटकर कुछ लोग राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। हिंदू अलग-अलग जातियों में बटा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जनशक्ती संघटनेच्या वतीने निवेदन
औरंगाबाद : महाराष्ट्रातील पोलीस बांधवांना दिवाळी बोनस व ईत्तर ३९ मागण्या मान्य झाल्या पाहिजे या...
Mansa live | Cm Bhupendra Patel માણસા ખાતે આયોજિત કાર્યકર્તા સંમેલન | Dpnewsgujarati
Mansa live | Cm Bhupendra Patel માણસા ખાતે આયોજિત કાર્યકર્તા સંમેલન | Dpnewsgujarati
Bihar: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, कुर्की में घर का सारा सामान जब्त; खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गई पुलिस
बेतिया। तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी...
वरवडे खाडीत बोट बुडाली; फिरायला गेलेल्या सर्व मुलींना वाचवण्यात यश
रत्नागिरी
शिमगा उत्सवाच्या परंपरेप्रमाणे वरवडे खाडीत फिरण्यासाठी गेलेली खारवी...
कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की तबीयत नासाज
नई दिल्ली: कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल...