बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हाल ही में स्विटजरलैंड में आयोजित हो रहे 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने थे। यहां उन्हें पार्डो अल्ला कैरियरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हालांकि रेड कार्पेट का एक वीडियो वायरल होने से शाहरुख खान विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में शाहरुख खान रेड कार्पेट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देते नजर आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शेम ऑन यू शाहरुख ट्रेंड कर रहा है।ब्लैक सूट में फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान अपने हाथ पेंट की जेब में रखे हुए पोज कर रहे थे कि तभी उन्होंने अपनी फोटो में आ रहे एक पास खड़े शख्स को देखा। शाहरुख ने उस आदमी को कैमरा फ्रेम से हटाने के लिए अपने हाथों से पीछे की तरफ धकेल दिया। उस शख्स को पीछे करते ही शाहरुख दोबारा पोज देने लगे। शाहरुख खान का ये वीडियो X प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। हैशटैग शेम ऑन यू शाहरुख के साथ ट्रोलर्स शाहरुख पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, उसने बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दे दिया, शर्म आनी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा, मैं हमेशा से जानता था कि ये जितना अच्छा बनने की कोशिश करता है वैसा नहीं है। बताते चलें कि शाहरुख खान 10 अगस्त को स्विटजरलैंड के लोकार्नो शहर पहुंचे थे। यहां वो 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने, जहां उन्हें पार्डो अल्ला कैरियरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड लेते हुए शाहरुख खान ने इटालियन भाषा में बोलने की कोशिश की और साथ ही इटालियन खाने, शहर और इसकी खूबसूरती पर भी बात की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ISRO चीफ ने सोमनाथ ने लिखी अपनी आत्मकथा, कहा- युवा होंगे इससे प्रेरित
चंद्रयान मिशन, आदित्य एल-1 सौर मिशन और गगनयान परीक्षण वाहन की लांचिंग के बीच 59 वर्षीय इसरो...
સોનાનો ભાવઃ સોનું ફરી મોંઘુ થયું, એક સપ્તાહમાં આટલો વધારો થયો
આ સપ્તાહે સોનાના ભાવમાં ઘણી વોલેટિલિટી જોવા મળી છે. તે જ સમયે, અઠવાડિયામાં જ તેની કિંમતોમાં ઘણો...
ઝાલોદ શહેરમાં છઠ્ઠા નવલી નોરતાની ગરબાની રમઝટ જામી હતી તે જોવા માટે આજુબાજુના ગામનાલોકો આવ્યા હતા.
ઝાલોદ શહેરમાં છઠ્ઠા નવલી નોરતાની ગરબાની રમઝટ જામી હતી તે જોવા માટે આજુબાજુના ગામનાલોકો આવ્યા હતા.
CSP কেন্দ্ৰত ডকাইতি কৰিবলৈ আহি আটক পিষ্টলসহ ডকাইত।ধৃত আটকাধীন ডকাইত লটানি চাপৰিৰ জীয়াবুৰ ৰহমান।
🔴 ৰূপহীহাটৰ পশ্চিম শিঙিমাৰীৰ SBIৰ CSP কেন্দ্ৰত ডকাইতি কৰিবলৈ আহিছিল এটা দুজনীয়া দুৰ্বৃত্তৰ দল।
🔴...
जबरन चुप कराने और देशद्रोही बताने का चलन लोकतंत्र पर पड़ेगा भारी, खरगे बोले- संसद को बनाया गया युद्ध का अखाड़ा
नई दिल्ली, भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार...