कोटा. सांगोद कस्बे में कुराडियाखुर्द गांव में उजाड़ नदी में डूबी मासूम बालिका के शव को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। आज सुबह बालिका का शव घटनास्थल से 100 फीट गहराई में मिला। जिसे टीम ने बाहर निकालकर कर पुलिस को सुपुर्द किया। मृतक बालिका सोना (7) खंडेला, किशनगंज जिला बारां की निवासी थी। जो मंगलवार दोपहर को नहाते समय नदी में डूब गई थी। एसडीआरएफ टीम इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि 7 साल की सोना मंगलवार दोपहर 2 बजे करीब नदी में नहाने गई थी। उसके साथ ओर बच्चे भी थे। नहाते समय पैर फिसलने से सोना नदी में डूब गई। पता लगने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। एसडीआरएफ को सूचना दी। शाम 6 बजे करीब एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे रेस्क्यू किया। लेकिन बालिका का पता नहीं लगा। आज सुबह जल्दी रेस्क्यू शुरू किया। बालिका को कालीघाट उजाड़ नदी से 100 फीट गहराई से बाहर निकाला। बालिका के माता पिता किसी के खेत पर मजदूरी करते है। एक दो दिन पहले माता पिता सोना का बर्थ सर्टिफ़िकेट लेने व अन्य काम से अपने गांव गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जीस बच्चों से टीचर ने पिटवाया था उन्ही बच्चों से किसान नेताओं ने गले मिलवाया
मुज़फ्फरनगर : किसान नेताओं ने स्कूल टीचर की मुस्लिम बच्चे को पिटवाने की गिनोनी हरकत के सामने...
સોજીત્રા પાલિકા પ્રમુખની આણંદ જીલ્લા સહકારી સંઘના ચેરમેન પદ્દે વરણી
સોજીત્રા પાલિકા પ્રમુખની જીલ્લા સહકારી સંઘના ચેરમેન પદ્દે વરણી થતાં સમર્થકોએ અભિનંદન અને...
राधा धू राम चौधरी के द्वारा किया जा रहा अलग-अलग नगर एवं ग्रामों में जनसंपर्क भरवाए जा रहे नारी सम्मान योजना के फार्म
राधा धूराम चौधरी के द्वारा किया जा रहा अलग-अलग नगर एवं ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क भरवाए जा...
કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ આવતીકાલે બનાસકાંઠા આવશે @Live24 NewsGujarat
કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહ આવતીકાલે બનાસકાંઠા આવશે @Live24 NewsGujarat