अगर आप बीजीएमआई खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में BGMI A4 Royale Pass को लाइव कर दिया गया है। जिसमें प्लेयर्स को आकर्षक रिवार्ड्स और थीम लेने का मौका मिल रहा है। इसमें गेम के भीतर स्नो थीम एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स और कई अन्य चीजें मिली हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

BGMI यानी बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया एक लोकप्रिय गेम है। इसमें प्लेयर्स के अनुभव को बेहतर करने के लिए समय-समय पर कंपनी के द्वारा नए फीचर्स रोलआउट किए जाते हैं।

अब हाल ही में प्लेयर्स के लिए एक और खुशखबरी आई है। दरअसल, BGMI A4 Royale Pass को लाइव कर दिया गया है। जिसमें प्लेयर्स को आकर्षक रिवार्ड्स और थीम लेने का मौका मिल रहा है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

लाइव हुआ A4 रॉयल पास

बीजीएमआई ने प्लेयर्स के लिए ए4 रॉयल पास को रोलआउट किया है। इसे मिलने के बाद गेमिंग करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा। इसमें गेम के भीतर स्नो थीम, एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स और कई अन्य चीजें मिली हैं। क्राफ्टन के द्वारा स्नोफॉल सुप्रीम थीम को रोलआउट किया गया है।

क्या मिलेगा खास

इसका मजा लेने के लिए प्लेयर्स को 2.9 अपडेट सेटिंग करनी होगी। इसमें अनेकों तरह के थीम देखने को मिलेंगे। जिसमें ऑउटफिट, स्किन, इमोट्स और आधुनिक वैपन शामिल हैं। इसमें मुख्य तौर पर दो पास मिले हैं पहला Elite Pass और दूसरा Elite Pass प्लस है। इसका प्राइस 1920 UC (गेम में यूज होने वाली करेंसी) है।