स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु ने पेरिस खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का इन खेलों में पदक का खाता खुलवाया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी ने कहा, 'हां, मनु को ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसकी हकदार हैं।' हरियाणा की 22 वर्षीय निशानेबाज ने इससे पहले कहा था कि भारत का ध्वजवाहक बनना सम्मान की बात की है। मनु के अलावा भारत को स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक दिलाया था। आईओए ने अभी तक पुरुष ध्वजवाहक की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Business News: शेयर बाजार में दर्ज की गई गिरावट, Nifty 91 अंक गिरकर 22,122 पर हुआ बंद
Business News: शेयर बाजार में दर्ज की गई गिरावट, Nifty 91 अंक गिरकर 22,122 पर हुआ बंद
અમરેલી-રાજુલા કોસ્ટલ બેલ્ટના ગામડાઓમાં શરૂ થયો વરસાદ | Divyang News
અમરેલી-રાજુલા કોસ્ટલ બેલ્ટના ગામડાઓમાં શરૂ થયો વરસાદ | Divyang News
ताइवान से नैंसी पेलोसी का सख़्त संदेश, चीन ने तैनात किया फाइटर जेट
चीन लगातार धमकी दे रहा था और ऐसा लग रहा था कि नैंसी पेलोसी एशिया दौरे में शायद ताइवान नहीं...
दिल्ली: घर में आग के बाद पत्रकार खुशबू अख्तर ने कहा 'मेरे काम के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है'
दिल्ली: घर में आग के बाद पत्रकार खुशबू अख्तर ने कहा 'मेरे काम के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है'