भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानदेव आहूजा ने शनिवार को वायनाड भूस्खलन को केरल में गोहत्या की प्रथा से जोड़कर विवाद खड़ा कर दिया। राजस्थान के पूर्व विधायक ने दावा किया कि जहां भी गोहत्या होती है, वहां ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। आहूजा ने कहा, 2018 से हमने एक पैटर्न देखा है, जहां गोहत्या में शामिल क्षेत्रों में ऐसी दुखद घटनाएं होती रहती हैं। अगर गोहत्या बंद नहीं हुई, तो केरल में इसी तरह की त्रासदियां होती रहेंगी। बीजेपी नेता आहुजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वायनाड में भूस्खलन गोहत्या का सीधा नतीजा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक केरल में यह प्रथा बंद नहीं की जाती, इसी तरह की त्रासदियां जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा अक्सर होती रहती हैं, लेकिन वे इस तरह की आपदा नहीं लातीं। बता दें कि केरल के वायनाड में हुए भस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 358 हो गई और 206 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम का शनिवार को पांचवें दिन भी ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वयंसेवकों के 1,500 से अधिक कर्मियों वाली बचाव टीम ने शनिवार सुबह चार बजे से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पुंचिरीमाडोम में तलाशी शुरू कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Share Market Recap: बाजार में आज गिरावट, Nifty 21,800 के नीचे हुआ बंद, जानें कहां दिखा दवाब?
Share Market Recap: बाजार में आज गिरावट, Nifty 21,800 के नीचे हुआ बंद, जानें कहां दिखा दवाब?
ahmedabad lal darwaja : जश्ने ईद ए मिलाद नबी लाइव dj sow प्रोग्राम, sms news
ahmedabad lal darwaja : जश्ने ईद ए मिलाद नबी लाइव dj sow प्रोग्राम
મહેસાણા ખાતે આજ રોજ મહિલા ઉદ્યોગ કેન્દ્ર નું ઉદ્ઘાટન કરવામાં આવ્યું@live24newsgujarat
મહેસાણા ખાતે આજ રોજ મહિલા ઉદ્યોગ કેન્દ્ર નું ઉદ્ઘાટન કરવામાં આવ્યું@live24newsgujarat
Foods for Better Eyesight: लगातार बढ़ रहा आ है आपके चश्मे का नंबर, तो इन फूड्स से बढ़ाएं आंखों की रोशनी
लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम और खानपान की गलत आदतें लगातार हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने लगी है।...
બોટાદ ના ભાજપ જિલ્લા પ્રમુખ ને બચાવવા માટે પોલીસ ને સસ્પેન્ડ કરવામાં આવી રહ્યા છે: ગોપાલ ઇટાલિયા
અમદાવાદ/ગુજરાત : આમ આદમી પાર્ટી ગુજરાત પ્રદેશ પ્રમુખ ગોપાલ ઈટાલિયા એ મહત્વપૂર્ણ મુદ્દે મીડિયાને...