जाति को लेकर छिड़े राजनीतिक संग्राम के बीच बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों से राय मांगी कि आप मुझे बताएं कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम? बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने सोशल पोस्ट को लेकर उठते सवालों के बीच कहा, “मैंने कोई भी गलत पोस्ट नहीं की है। मैंने महज लोगों से राय मांगी है कि उन्हें क्या लगता है कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम? मैंने जो पोस्ट किया है, उसका गलत अर्थ निकालने से बचना चाहिए। मैंने राहुल गांधी पर बिल्कुल ठीक पोस्ट किया है। बीजेपी विधायक ने दावा किया कि लोग उनका (राहुल गांधी) धर्म जानना चाहते हैं। बोले, वैसे भी देशवासियों में इस बात को जानने की आतुरता है कि आखिर राहुल गांधी किस समाज से आते हैं। वे हिंदू हैं या मुस्लिम। जिसे देखते हुए मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से पूछा कि वे मुझे बताएं कि राहुल गांधी किस समाज से आते हैं। वे हिंदू हैं या मुस्लिम। देश की जनता इस बात को जानना चाहती है। मुझे लगता है कि कांग्रेस हमेशा से ही राहुल गांधी का धर्म छुपाती हुई आई है। उन्होंने आगे कहा, “वैसे भी सदन में इस समय जाति को लेकर घमासान तेज है। ऐसे में मेरे जेहन में सवाल आया कि आखिर क्यों न लोगों से राहुल गांधी की जाति व धर्म के बारे में पूछा जाए। मेरी उनसे निजी पहचान तो नहीं है। ऐसे में अगर मैं उनकी जाति और धर्म जानना चाहता हूं, तो मुझे लोगों का सहारा लेना ही होगा। मैंने इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया है, लेकिन जिस तरह से लोग इसका गलत अर्थ निकालने लगे, उसे देखते हुए मैंने अपना स्पष्टीकरण देना जरूरी समझा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বৰহাটৰ ২০১নং বুথত ডাঙৰীকুমাৰত প্ৰধানমন্ত্ৰী মন কি বাত অনুষ্ঠানত বিধায়ক ধৰ্মেশ্বৰ কোঁৱৰ
বৰহাটৰ ২০১ নং বুথত ডাঙৰীকুমাৰ নামঘৰ প্ৰাঙ্গত প্ৰধানমন্ত্ৰী মন কি বাত অনুষ্ঠানত বিধায়ক ধৰ্মেশ্বৰ...
सुपर सकर मशीन से हो रही हे सिवरेज लाइन की सफाई
बाड़मेर, नगर परिषद की ओर से नवो बाड़मेर के तहत विशेष अभियान चलाते हुए सुपर सकर मशीन से शहर में...
સિહોર શહેરમાં વસ્ત્ર દાન કરવામાં આવ્યું
ગૂજરાત રાજ્ય યુવા બોર્ડ સિહોર શહેર અને તાલુકા દ્વારા સિહોર શહેર ખાતે વસ્ત્રદાન અભિયાન અંતર્ગત...
અમદાવાદ ખાતે આમ આદમી પાર્ટી ના ગોપાલ ઇટાલિયા ની મહત્વ મુદ્દાઓ પર પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજાઈ,
અમદાવાદ ખાતે આમ આદમી પાર્ટી ના ગોપાલ ઇટાલિયા ની મહત્વ મુદ્દાઓ પર પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજાઈ,