कोटा.सुल्तानपुर क्षेत्र के छीपडदा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ, शिविर में मरीजों की लम्बी कतार लगी नजर आई। भीड़ इतनी अधिक थी कि 2 बजे तक चलने वाले शिविर को एक घंटा और अधिक आगे बढ़ाया गया। शिविर कमेटी डॉ.रामेश्वर सामर व न्यूरो सर्जन डॉ.एस.एन. गौतम ने बताया कि दिवंगत सूरजमल सामर की स्मृति में यह द्वितीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के बूंदी सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर मोजूद रहे।शिविर के दौरान फिजिशियन डॉ. रूपेश पंवार,हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गौतम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना गौतम, न्यूरोसर्जन डॉ. एसएन गौतम, जनरल सर्जन डॉ. राजाराम मीणा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुशवाहा,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.मनमोहन अग्रवाल,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.ऐश्वर्य शर्मा, डॉ कुलदीप गौचर, फिजिशियन डॉ. राजेश सामर,अस्थमा एलर्जी एवं स्वास् रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद जांगिड़, यूरोलॉजिस्ट एवम लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ.अरुण सामर ने सेवाएं दी। शिविर के दौरान कुल 665 मरीजों का उपचार कर दवाइया दी गई। वहीं आयुर्वेद विभाग के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन लाल वर्मा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी नागर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संगीता बाला, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.हरिओम पंकज, होम्योपैथिक डॉ. मनीष पंवार द्वारा कुल 200 मरीजों को चिकित्सा का लाभ देकर दवा दी गई। डॉ मोहन लाल वर्मा के द्वारा बच्चों को स्वर्णप्रासन की दवा भी पिलाई गई। शिविर में 865 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में 255 आखों की जांच की गई जिसमे 37 मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए। विभागाध्यक्ष मेडिकल कॉलेज डॉ. एसएन गौतम और ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राजेश सामर ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सरपंच नंदलाल मीणा,डॉ. एल.एन. शर्मा ,रामचंद्र यादव, रमेश गोचर,रामावतार शर्मा,कंवर सिंह चौधरी, हिमांशु मित्तल, राधाकृष्ण दाधीच, हेमराज गुर्जर, मांगीलाल मेघवाल, नेनकीलाल सामर,छगनलाल मेघवाल ,जगदीश सामर,रामप्रताप गोस्वामी, रामकेलाश सामर समेत कई मौजूद रहे। इस मोके पर चिकित्सको व सामर परिवार के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने बड़चड़ कर परिसर में कुल 270 पोधे भी लगाये और उनकी सारसम्भाल की जिम्मेदारी ली गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nissan Magnite को कम दाम में खरीदने का गोल्डन चांस! इन वेरिएंट्स पर मिल रही 1.35 लाख रुपये की छूट
निसान मोटर इंडिया ने Weekend Carnival की घोषणा की है। इसे भारत में कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क पर...
पुष्कर में पूर्व पार्षद के सिर में मारी गोली, मौत:पुरानी रंजिश में 2 बदमाशों ने की फायरिंग, बोला- बाप की मौत का बदला ले लिया
अजमेर के पुष्कर में पूर्व पार्षद व उसके दोस्त को सरेआम गोली मार दी गई। घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल...
નવાખલ દારૂની મહેફિલ ઝડપાયેલ 10 યુવતીના જામીન મંજુર થતા છૂટકારો
નવાખલ દારૂની મહેફિલ ઝડપાયેલ 10 યુવતીના જામીન મંજુર થતા છૂટકારો
જામનગર જિલ્લાના હરીપર મેવાસા ગામમાં એસઓજી પોલીસે રેડ કરી નકલી દૂધની ફેક્ટરી ઝડપી પાડી
#jamnagar #milk #news #gujarat સત્ય ન્યૂઝ ગુજરાત રાજ્ય ની Youtube ચેનલને સબસ્ક્રાઈબ કરો અને બેલ...
মাদক দ্ৰব্য নিবাৰণ, প্ৰকৃতি আৰু বন্যপ্ৰানী সুৰক্ষা, অন্ধবিশ্বাসৰ ওপৰত “কলা ধোঁৱা” নামৰ চলচিত্ৰ নিৰ্মাণ
মাদক দ্ৰব্য নিবাৰণ,প্ৰকৃতি আৰু বন্যপ্ৰানী সুৰক্ষা,অন্ধবিশ্বাসৰ ওপৰত “কলা ধোঁৱা” নামৰ...