कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की हफ्ते भर चलने वाली पदयात्रा का पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर समर्थन नहीं करेगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दी। कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम बीजेपी की पदयात्रा को नैतिक समर्थन भी नहीं देंगे। हम इस मार्च का समर्थन नहीं करते हैं, क्योंकि जेडी-एस से सलाह नहीं ली गई। मंगलवार की बैठक में हमारी कोर कमेटी ने मार्च का समर्थन न करने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण केरल में सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। जो लोग राज्य छोड़ कर चले गए हैं, उन्हें वापस लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च को लेकर भाजपा अपने फैसले खुद ले रही है। केरल के हालात को देखते हुए इस समय मार्च निकालना उचित नहीं है। प्रभावित लोगों की भावनाएं महत्वपूर्ण हैं। इसलिए हम मार्च में हिस्सा नहीं लेंगे।” कुमारस्वामी ने कहा कि यह ऐसा समय है जब सभी को कृषि गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। जेडीएस का यह फैसला भाजपा के लिए झटका है। भाजपा ने 3 अगस्त से 10 अगस्त तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Coronavirus Lockdown: भारत में फिर लौटेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले
भारत में कोरोना के एवरेज डेली केस कैसे लगातार घट रहे हैं। दो महीने पहले हर रोज औसतन 1467 नए केस...
बच्चों द्वारा हिरण को श्वानों के चंगुल से बचाया
बच्चों द्वारा हिरण को श्वानों के चंगुल से बचाया
खीचडो का वास बांड में बच्चों द्वारा हिरण को...
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव Congress-BJP के लिए आसान नहीं ! | Latest News | Top News
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव Congress-BJP के लिए आसान नहीं ! | Latest News | Top News
SteelBird ने लॉन्च की नई Vintage Series, क्लासिक स्टाइल में मिलेंगे सुरक्षित Helmet, कीमत 959 रुपये से शुरू
Steel Bird Vintage helmets भारत में हर साल बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चालक हेलमेट न लगाने...