राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद संसद परिसर में राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता के बीच जाकर काम करने, संगठन को मजबूत करने और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया है। पार्टी, संगठन का पहला ध्यान आगामी पांच उपचुनावों में जीत दर्ज करने पर है। राजस्थान में निगम बोर्ड, मंडलों में नियुक्तियों के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद सभी के साथ विचार विमर्श कर जल्द नियुक्तियों का काम भी पूरा किया जाएगा। नियुक्तियों में प्राथमिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित, सेवाभावी और जमीनी कार्यकर्ताओं में से ही यह नियुक्तियां होंगी। शुरूआत निकायों में मनोनीत पार्षदों से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र के बजट पर कहा कि रेलवे को जितनी सौगातें और बजट पिछले दस वर्ष में भाजपा ने दिया है, उतना कांग्रेस ने कभी नहीं दिया। राजस्थान में 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने 600 करोड़ रुपए दिए, जबकि दस वर्ष में भाजपा की सरकारों ने 9967 करोड़ रुपए दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Kanpur Police ने बरामद की लाखों की शराब, इनपुट के आधार पर हुई कार्रवाई | UP News
Breaking News: Kanpur Police ने बरामद की लाखों की शराब, इनपुट के आधार पर हुई कार्रवाई | UP News
Redmi Note 14 सीरीज भारत में लॉन्च, 6200mAh की दमदार बैटरी, कितनी है कीमत
शाओमी ने भारत में Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत भारत में तीन मॉडल लॉन्च किए हैं।...
ડીસાના આપ માંથી ચૂંટણી લડેલા ભાજપમાં જોડાતા ડીસા નગરીમાં કમળ ખીલ્યું /SABANDH BHARAT NEWS /DEESA
ડીસાના આપ માંથી ચૂંટણી લડેલા ભાજપમાં જોડાતા ડીસા નગરીમાં કમળ ખીલ્યું /SABANDH BHARAT NEWS /DEESA
ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर एवं विभिन्न सामाजिक सेवा के कार्य होंगे आयोजित
सामान्य चिकित्सालय बूंदी में कार्यरत ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर के जन्मदिन पर 24...
लेनच्यामधले दुभाजक तोडल्याप्रकरणी गुन्हे दाखल, पाच वर्षापर्यत कारावासासह आर्थिक दंडाची शिक्षा...
औरंगाबाद: सुरक्षतेच्या दृष्टीने महामार्गावरील दोन लेनमध्ये दुभाजक करण्यात येतात....