राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद संसद परिसर में राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता के बीच जाकर काम करने, संगठन को मजबूत करने और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया है। पार्टी, संगठन का पहला ध्यान आगामी पांच उपचुनावों में जीत दर्ज करने पर है। राजस्थान में निगम बोर्ड, मंडलों में नियुक्तियों के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद सभी के साथ विचार विमर्श कर जल्द नियुक्तियों का काम भी पूरा किया जाएगा। नियुक्तियों में प्राथमिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित, सेवाभावी और जमीनी कार्यकर्ताओं में से ही यह नियुक्तियां होंगी। शुरूआत निकायों में मनोनीत पार्षदों से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र के बजट पर कहा कि रेलवे को जितनी सौगातें और बजट पिछले दस वर्ष में भाजपा ने दिया है, उतना कांग्रेस ने कभी नहीं दिया। राजस्थान में 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने 600 करोड़ रुपए दिए, जबकि दस वर्ष में भाजपा की सरकारों ने 9967 करोड़ रुपए दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
80 लाख स्कूली बच्चों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
राजस्थान के 80 लाख स्कूली बच्चों का पेपरलेस स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों के...
KUTIYANA કુતિયાણા શહેરમાં પ્રાથમિક સુવિધાના અભાવે લોકોને પડતી મુશ્કેલી 04-11-2022
KUTIYANA કુતિયાણા શહેરમાં પ્રાથમિક સુવિધાના અભાવે લોકોને પડતી મુશ્કેલી 04-11-2022
હાલોલ તાલુકાના કોપરેજ ગામ પાસે આવેલી નર્મદાની માઇનોર કેનાલમાં હાથ પગ ધોવા ઉતરેલ ITI ના 2 વિદ્યાર્થીઓ ડૂબ્યા,ફાયર ફાઇટરની ટીમે શોધખોળ હાથ ધરી.
વિશ્વસનીય સુત્રો પાસેથી બનાવની મળતી વિગતો પ્રમાણે હાલોલ તાલુકા અને વાઘોડિયા તાલુકામાંથી...
Lok Sabha Election 2024: Solapur में गरजे PM Narendra Modi, लोगों से वोट करने की अपील की
Lok Sabha Election 2024: Solapur में गरजे PM Narendra Modi, लोगों से वोट करने की अपील की