पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में उनका माइक बंद करने के आरोप को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सफेद झूठ करार दिया है। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को कहा, “नीति आयोग की बैठक में मैं भी मौजूद था। यह पूरी तरह से झूठा आरोप है कि बैठक के दौरान किसी का माइक बंद कर दिया गया था।” उन्होंने कहा कि माइक का नियंत्रण वहां बैठे किसी व्यक्ति के हाथ में नहीं है। यह नियंत्रण व्यक्ति के खुद की हाथ में है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुनना चाहते थे कि ममता बनर्जी बजट के बारे में क्या कहना चाहती हैं। लेकिन ममता बनर्जी का आचरण गलत था क्योंकि वह भड़क गईं और बैठक बीच में ही छोड़कर चली गईं। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के बैठक में शामिल न होने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि अगर किसी राज्य को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है तो नीति आयोग की बैठक उनके लिए सही मंच है जहां वे प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग कहते हैं कि भेदभाव हुआ है, उन्हें बता दें कि लंबे समय में पहली बार ऐसा बजट आया है जो 10 साल में देश को विकास की ओर बढ़ता दिखाता है।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
*સૂર્યનગર ગામે ત્રીજા નોરતે પરંપરાગત ડ્રેસ સ્પર્ધાની ઉજવણી થઈ*
હળવદ-સૂર્યનગર ગામનું નવું હનુમાનજી મંદિર બંધાવવા હેતુ સર બજરંગ યુવા ગ્રુપ દ્વારા નવરાત્રી મહોત્સવ...
पेरिस ओलंपिक में 'अफगान महिलाओं को आजाद करो' लिखना पड़ा महंगा, अफगानिस्तान की पहली महिला ब्रेकडांसर मनीजा तलाश अयोग्य घोषित
आईएएनएस। अफगानिस्तान की रहने वाली Manizha Talash का पेरिस ओलंपिक का सपना टूट गया। शुक्रवार...
કાંકરેજ ના વિવિધ ગામો માં વાળીનાથ શિવધામ ના સંત શ્રી રામગીરી બાપૂ નું સ્વાગત કરાયું..
કાંકરેજ ના વિવિધ ગામો માં વાળીનાથ શિવ ધામ ના સંત શ્રી રામગીરી બાપુ નું સ્વાગત કરાયું..રબારી...
Hero Xtreme 125R Review: डिजाइन ही नहीं परफॉरमेंस के मामले में भी बेहतर! इसे खरीदना कितने फायदे का सौदा
Hero Xtreme 125R को खासकर युवा ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। बेशक ये 125 सीसी इंजन के साथ...
ડીસામાં નજીવી બાબતે યુવક ઉપર પાડોશીએ તિક્ષણ હથિયાર વડે જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
ડીસાના બેકરી કુવા વ્હોળા વિસ્તારમાં મંડપ બાંધવા બાબતે બોલાચાલી થતા હુમલો થયો હોવાની ઘટના સામે આવી...