पाकिस्तान से सीमा हैदर के बाद अब राजस्थान में अपने प्यार पाने के लिए युवती सीमा पार कर राजस्थान आ गई है। वहीं इससे पहले राजस्थान के अलवर जिले की अंजू अपना प्यार पाने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। इसी तर्ज पर अब महरीश प्रदेश के चूरू जिले पहुंची है। इसकी सूचना मिलने पर इंटेलीजेंस व अन्य गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि एजेंसियां युवती के बारे में जांच कर रही है। अब देखना होगा कि प्यार के पाने के लिए आने वाली महिला की आखिर सच्चाई क्या है? पाकिस्तान से युवती राजस्थान के चूरू जिले के पीथिसर गांव पहुंची। जहां महवीश नाम की इस लड़की के गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। युवती की उम्र 25 साल बताई जा रही है। वहीं, प्रेमी युवक का नाम रहमान है। युवक फिलहाल कुवैत में काम करता है। रहमान पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जिसके प्यार को पाने के लिए युवती यहां पर आई है। सरपंच जंग शेर खान अटारी बॉर्डर से युवती को लेकर आए हैं। इधर, पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आ गई। अब पुलिस की ओर से महिला को लेकर पड़ताल की जा रही है। महवीश के बारे में जब रहमान की पत्नी फरीदा को पता चला तो वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। फरीदा ने इस पाकिस्तानी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फरीदा का कहना है कि यह जासूस भी हो सकती है। इसलिए इसकी जांच की जाएं। इसके साथ ही रहमान से कानूनी तलाक नहीं होने व दूसरी शादी की अनुमति नहीं देने की भी बात कही गई है। फरीदा का कहना है कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उसके साथ गलत हुआ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पेपरलीक मामले में 10 ट्रेनी एसआई को मिली जमानत:कुल 19 आरोपियों ने लगाई थी याचिका, 9 की अपील खारिज की गई
सब इंस्पेक्टर भर्ती -2021 के पेपरलीक मामले में हाईकोर्ट ने 10 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को जमानत दे दी...
વડોદરા એમએસયુની સૌથી મોટી ઈવેન્ટ પ્રેરણા 2022નો આજથી પ્રારંભ થયો
વડોદરા એમએસયુની સૌથી મોટી ઈવેન્ટ પ્રેરણા 2022નો આજથી પ્રારંભ થયો
Rohit Pawar यांनी भांडण सोडवलं, Amol Mitkari आणि Mahesh Shinde यांना रोखलं | Vidhan Sabha Live
Rohit Pawar यांनी भांडण सोडवलं, Amol Mitkari आणि Mahesh Shinde यांना रोखलं | Vidhan Sabha Live
कर्जमाफी योजनेतील वंचित शेतकऱ्यांना लाभ देण्याचे आदेश
औरंगाबाद : राज्य सरकारने २०१७ मध्ये राबविलेल्या छत्रपती शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान कर्जमुक्ती...
ધાનેરાના અપક્ષ ધારાસભ્ય માવજીભાઈ દેસાઈ જોડાશે ભાજપમાં.
શપથવિધિ પહેલા અપક્ષ ધારાસભ્યોની યોજાઈ બેઠક બાયડ,વાઘોડિયા,ધાનેરાના અપક્ષ ધારાસભ્યોની બેઠક યોજાઈ...