रामगंजमंडी के सलावद गांव में नायब तहसीलदार के साथ पुलिस ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार कार्यालय से मिले आदेश के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को खाली कराया गया नायब तहसीलदार लोकेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तहसीलदार कार्यलय से सरकारी जमीन को खाली करने के निर्देश मिले थे। निर्देशों की पालना में करीब 125 बीघा सिवायचक चक भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमी फादर विशाल रेमण्ड ने गांव की करीब सवा सौ बीघा सिवायचक भूमि पर कब्जा कर फसल बो रखी थी। जिसको लेकर कार्यालय निर्देश पर बुधवार को अभियान चलाकर सरकारी भूमि को खाली कराया गया है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सरपंच राकेश योगी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भूमि पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत मंत्री मदन दिलावर से की थी। जिस पर मंत्री ने प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने मोके पर पहुचकर मामले की जांच की इसके बाद बुधवार को करीब 125 बीघा सिवायचक भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि भूमि से अतिक्रमण हटाकर ग्राम पंचायत को सौप दी गई है। भूमि पर अतिक्रमी द्वारा फसल उगाई गई थी। जिस पर प्रशासन ने पिला पंजा चलाकर अतिक्रमी से मुक्त करवाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Piyush Goyal: वस्तु-सेवाओं का सबसे बड़ा उपभोक्ता है भारत, 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर करेगा निर्यात: पीयूष गोयल
फ्रांस की राजधानी पेरिस में गाला डिनर में बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि...
Coronavirus Updates: देश में 53 हजार के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 10,753 मामले
देश में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते 24 घंटों में कोरोना के...
ચાલુ ફરજે 6 મહિના ગેરહાજર રહેતા SRPF જવાન સામે કડી પોલીસ સ્ટેશનમાં ફરજમાં બેદરકારી અને નિષ્કાળજી બદલ ગુનો નોંધાયો
મહેસાણા જિલ્લાના સૂરજ ખાતે આવેલ SRPF કેમ્પમાં વડનગરના નિશ્ચય જગદીશભાઈ જાની પોલીસ કોન્સેટબલ તરીકે...
Maharashtra MLC Election: MVA में अनबन, विधान परिषद की चारों सीटों पर Uddhav ने घोषित किए प्रत्याशी
Maharashtra MLC Election: MVA में अनबन, विधान परिषद की चारों सीटों पर Uddhav ने घोषित किए प्रत्याशी
ADR Report: देश के 4001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ की संपत्ति, कर्नाटक के MLA के सामने कई राज्यों के बजट फेल
नई दिल्ली, देश भर के कुल 4033 विधायकों में से 4,001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ रुपये की...