भारत में 24 जुलाई को BMW CE 04 लॉन्च होने जा रहा है। यह स्कूटर कई एडवांस फीचर्स के साथ आने वाला है। इसके साथ ही इसका डिजाइन भी फ्यूचरिस्टिक है जिसे देखने पर लगता है कि यह इस समय का नहीं है। आइए जानते हैं कि BMW CE 04 किन फीचर्स और कीमत पर भारत में लॉन्च होने वाला है।

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह भारत में यह BMW Motorrad का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर का डिजाइन से लेकर फीचर्स तक काफी यूनिक दिए गए हैं। इसके साथ ही इसे देखने में लगता है कि यह इस जमाने की स्कूटर नहीं है। आइए जानते हैं कि यह स्कूटर किन फीचर्स के साथ आने वाला है और इसकी कीमत क्या रहने वाली है।

डिजाइन बेहद है अलग

BMW CE 04 का डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक है, जिसे देखकर आपको लगेगा कि यह स्कूटर इस जमाने का है ही नहीं। इसके किनारे के आकार के बॉडी पैनल काफी शानदार है, हेडलाइट को फ्रंट एप्रन में इंट्रीगेट किए गए हैं और सीट में फ्लोटिंग इफेक्ट दिया गया है, जो काफी अच्छा दिखाई देता है। इसके साथ ही इसमें दिए गए मोनोशॉक को भी काफी शानदार दिया गया है।

पावरफुल दिया गया है इलेक्ट्रिक मोटर

BMW CE 04 में एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 15kW का है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 41bhp की पावर और 61Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि उनका यह इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 2.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इतना ही नहीं इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है।

कितना है ड्राइविंग रेंज

इसके मोटर को पावर देने के लिए 8.9kWh की बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 130 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। स्कूटर की बैटरी को चार्ज करने में चार घंटे से थोड़ा ज़्यादा समय लगता है, लेकिन BMW एक ऑप्शनल फास्ट चार्जर भी देगा जो इसके चार्जिंग के समय को कम करते एक घंटा 40 मिनट कर देगा।