नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष की कठोर कारावास सहित 1.10 लाख का जुर्माना
पीड़िता ने लगाया था दुष्कर्म कर वीडियों बनाने का आरोप
बून्दी। सोमवार को पोस्को न्यायालय-2 ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपी को बीस वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 110,000 का जुर्माना लगाया।
विशिष्ठ लोक अभियोजक महावीर प्रसाद मेघवाल ने बताया कि 29 अगस्त 2023 को नाबालिग पीड़िता की मां ने तालेड़ा थाने में सब्जी मंडी मार्केट तेजाजी का चौक तालेड़ा निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ बाबू मोची पुत्र शंभू दयाल जाति जीनगर के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अपने घर में बुला कर जबरन दुष्कर्म करने, उसकी वीडियो बनाने और आरोपी के कमरे पर नहीं आने पर उक्त वीडियों को किसी को भी बताने की धमकी देने की रिपोर्ट पेश की थी।
फरियादिया की रिपेर्ट पर तालेडा थाना पुलिस ने ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी सुनील कुमार उर्फ बाबू मोची के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। जिस पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पोस्को न्यायालय-2 के न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्र ने निर्णय सुनाते हुए आरोपी सुनील कुमार उर्फ बाबू मोची को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का दोषी माना और न्यायालय ने को बीस वर्ष की कठोर कारावास की सजा और 110,000 रुपए के जुर्माने से दंडित किया। ममाले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए विशिष्ठ लोक अभियोजक महावीर प्रसाद मेघवाल ने 11गवाह और 19 दस्तावेज प्रदर्शित किए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આજે વર્લ્ડ ફિઝિયોથેરાપી ડે' : જાણો સિવિલના સુપ્રીટેન્ડન્ટ પાસેથી ઓસ્ટીઓઆર્થરાઈટીસ' અને ફીઝિયોથેરાપીનું મહત્વ
૮મી સપ્ટેમ્બરને 'વર્લ્ડ ફિઝિયોથેરાપી દિવસ' તરીકે દુનિયાભરમાં ઉજવવામાં આવે છે. આજના યુગમાં ફાસ્ટ...
ঘোচ লৈ ধন আত্মহাৎ কৰাৰ অভিযোগত সোণাৰি আৰক্ষীৰ জালত এজন
চাকৰি দিয়াৰ নামত বিভিন্নজনৰ পৰা ধন সংগ্ৰহ কৰি আত্মহাৎ কৰাৰ অভিযোগত সোণাৰি আৰক্ষীৰ জালত এজন।...
कोटा अदालत परिसर में महिला वकील पहुंची तलवार लेकर अदालत परिसर में मचा हड़कंप मचा #ट्रेडिंग
कोटा अदालत परिसर में महिला वकील पहुंची तलवार लेकर अदालत परिसर में मचा हड़कंप मचा #ट्रेडिंग
છોટાઉદેપુર જિલ્લા ભાજપના હોદ્દેદારો દ્વારા ગૌરવ યાત્રાને લઇ સભા સ્થળનું નિરીક્ષણ કરવામાં આવ્યું..
છોટાઉદેપુર જિલ્લા ભાજપના હોદ્દેદારો દ્વારા ગૌરવ યાત્રાને લઇ સભા સ્થળનું નિરીક્ષણ કરવામાં આવ્યું..