सांगोद, कोटा। भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण सोमवार से शुरू हो गया। इसी के साथ ही घरों और मंदिरों में एक माह तक चलने वाले सावन व्रत, पूजन और अनुष्ठान की शुरूआत भी हो गई। शिवभक्त पूरे माह व्रत-उपासना करेंगे। दूर-दराज क्षेत्रों से भक्त कावड़ लाकर भगवान शिव का अभिषेक कर उन्हे रिझाने का प्रयास करेंगे। सावन माह के पहले दिन सोमवार के संयोग से शिवालयों पर मेले सा माहोल रहा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर पहुंचकर भगवान भोले का पूजन कर रिझाया। भगवान शिव की प्रतिमाओं का भी आकर्षक श्रंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर चंदन, इत्र, धूप, जनेऊ, मोली, सुपारी, लोंग, इलायची, भांग आदि से भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। यहां पंचायत समिति, चैतन्य हनुमान मंदिर, गणेशकुंज, श्रीजी मंदिर आदि शिवालयों पर सुबह से दोपहर तक भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने परिवार समेत शिवालयों पर विशेष अनुष्ठान भी किए। पंडित उमेश गौतम ने बताया कि सनातन धर्म में सावन के माह का विशेष महत्व है। पूरे माह भगवान शंकर के भक्त अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए व्रत-उपासना, अभिषेक, पूजन, अनुष्ठान करते हैं। इसके अलावा प्राचीन शिवालयों में सावन के शुरू होने को लेकर शिवभक्तों ने पूर्व में ही तैयारियां शुरू कर दी थी। सावन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रोहा में राज्यिक स्तरीय दो दिवसीय बेसबॉल प्रतिस्पर्धा शुरू।
सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच।
रोहा क्रीडा संघ के खेल मैदान में आज से राज्यिक स्तरीय दो दिवसीय बेसबॉल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ...
ગોતા વિસ્તારમાં APPLE CINEMA જેમાં આધુનિક Dolby SOUND SYSTEM, 3D-4D SCREEN સાથે GAME ZONE ની મજા,
ગોતા વિસ્તારમાં APPLE CINEMA જેમાં આધુનિક Dolby SOUND SYSTEM, 3D-4D SCREEN સાથે GAME ZONE ની મજા,
ખંભાતમાં સગીરા પર દુષ્કર્મ ગુજારનારને 20 વર્ષની સખત જેલની સજા !
આણંદ જિલ્લાના એક ગામમાં રહેતી ૧૬ વર્ષીય સગીરા પર લગ્નની લાલચ આપી વારંવાર દુષ્કર્મ ગુજારનાર...
હડમતીયા ગામે પાસે અજાણ્યા વાહનની અડફેટ મગરનુ મોત.
#mahisagar #news #gujarat #gujaratinews સત્ય ન્યૂઝ ગુજરાત રાજ્ય ની Youtube ચેનલને સબસ્ક્રાઈબ કરો...
विनयभंग प्रकरणी आरोपीला पाच वर्षाची शिक्षा यवतमाळच्या अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चा निकाल
यवतमाळ घरी नींबू घेऊन आलेल्या अल्पवयीन मुलीचा विनयभंग केल्याप्रकरणी आरोपीला पाच वर्षाची शिक्षा व...