राजस्थान में आदिवासी-हिंदू को लेकर सियासी उठा पटक जारी है. इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान से हुआ था. जिसमें आदिवासियों के डीएनए टेस्ट करने की बात कही थी. जिसके बाद लगातार उनके बयान के लिए माफी मांगने और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी. लगातार विरोध के बाद आखिरकार मदन दिलावर ने विधानसभा में 18 जुलाई को माफी मांगी और कहा, मैं आदिवासी समाज से आता हूं. महाराणा प्रताप के साथ युद्ध में भी आदिवासियों ने भी सहयोग दिया था. आदिवासियों को अगर मेरी बातों से पीड़ा हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.अब आदिवासी हिंदू को लेकर राजस्थान सरकार के एक और मंत्री और आदिवासी नेता बाबूलाल खराड़ी का बयान सामने आया है. डूंगरपुर जिले में जिला कार्य समिति बैठक में सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद मन्नालाल रावत सहित राजस्थान मंत्री बाबूलाल खराड़ी शामिल हुए थे. इसी बैठक में उन्होंने बयान दिया है. बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि आदिवासी हमेशा से हिंदू था, हिंदू है और हिंदू ही रहेगा जो यह नहीं मानते हैं वह आदिवासी नहीं है. बाबूलाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते है कि माताएं सिंदूर नहीं लगाएं, मंगलसूत्र नहीं पहने ये आदिवासी समाज में सुहाग की निशानी है. ये लोग समाज को गुमराह कर रहे है. इस क्षेत्र में जातिवाद का जहर घोल रहे है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઈકોગાડી માં ગુપ્તખાનું બનાવી ઊંચી બ્રાન્ડ દારૂ ની બોટલો લઈ જતા એક શખ્સ ને એલસીબી ની ટીમે ઝડપી લીધો
ઈકોગાડી માં ગુપ્તખાનું બનાવી ઊંચી બ્રાન્ડ દારૂ ની બોટલો લઈ જતા એક શખ્સ ને એલસીબી ની ટીમે ઝડપી લીધો
आज है World Telecommunication and Information Society Day, जानिए क्यों है खास और क्या है इस बार की थीम
आज दुनिया भर में विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सरकारों और...
दाऊदचे हस्तक होण्यापेक्षा मोदींचे सहकारी होणं चांगलं – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
दाऊदचे हस्तक होण्यापेक्षा मोदींचे सहकारी होणं चांगलं – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
मराठवाडा...
Lal Krishna Advani को Bharat Ratna, गिरफ्तारी को लेकर उनका 1990 का ये बयान वायरल
Lal Krishna Advani को Bharat Ratna, गिरफ्तारी को लेकर उनका 1990 का ये बयान वायरल
बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ धूमधाम से निकली 19 वीं कावड़ यात्रा
बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ धूमधाम से निकली 19 वीं कावड़ यात्रारेतवाली महादेव से...