सुल्तानपुर . नगर के लक्ष्मी नाथ मोहल्ले में नवनिर्मित मंदिर में वैदिक पद्धति से विधि विधान के द्वारा महा अभिषेक कर नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगातार तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम के दौरान रविवार को कलश यात्रा के साथ भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ था। रविवार को जलाधिवास अन्नाधिवास कराया गया, इसके बाद लक्ष्मीनाथ मंदिर पर पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ।आचार्य पंडित समेंत शास्त्री के नेतृत्व में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक कर पंचामृत से स्नान कराया गया। सोमवार को प्रतिमाओं का पुष्पाधिवास फलाधिवास घृताधिवास करवा कर नवीन प्रतिमाओं का शयन कराया गया। मंगलवार को महा अभिषेक कर शिव विवाह हुआ शिव विवाह के बाद नवीन प्रतिमाओं को सजा करके शिव भगवान की बारात निकाली गई और नवीन मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद पूर्णाहुती हवन यज्ञ किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया । इस दोरान महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाए गए। इस अवसर पर पंडित अरविंद शर्मा ,आकाश गौतम, नरेश शर्मा एवं पवन शर्मा के द्वारा वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
America: अमेरिका ने फिर आतंकी पन्नू की हत्या का राग अलापा, भारतीय अधिकारी पर लगाया साजिश रचने का आरोप
वॉशिंगटन। अमेरिका ने एक भारतीय अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की अमेरिकी...
घर पर जो Honey ख़रीदकर लाए हैं, उसकी टेस्टिंग कैसे की जाती है पता है? | Sehat
घर पर जो Honey ख़रीदकर लाए हैं, उसकी टेस्टिंग कैसे की जाती है पता है? | Sehat
Rahul Gandhi: ''हमेशा यह क्यों कहते हो कि भाजपा क्या कह रही है'', सवाल पूछने पर पत्रकार से बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक पत्रकार से कहा, 'आप हमेशा यह क्यों कहते हैं कि भाजपा...
પાવી ગામેથી પાંચ જુગારીઓ રંગે હાથ પકડાયા : ત્રણ જુગારીઓ ફરાર
પાવીજેતપુર તાલુકાના પાવી ગામેથી પાંચ જુગારીઓ જુગાર રમતા રંગે હાથ પકડાઈ ગયા હતા જ્યારે ત્રણ...