राजस्थान के पूर्व मंत्री और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने सचिन पायलट की तारीफ करते हुए बिना नाम लिए पूर्व CM अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने फोन टैपिंग मामले में गहलोत और उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा का ऑडियो सामने आने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा, "अगर फोन टैपिंग हुआ है तो यह अनैतिक है. जिस किसी व्यक्ति ने ये फोन टैप करा है वो नेतृत्व के योग्य नहीं है. अब सवाल ये उठता है कि अगर फोन टैपिंग हुई है तो किसने की ? इन दोनों सवाल पर निष्पक्ष इन्वेस्टिगेशन होना चाहिए." जब हरीश चौधरी से पूछा गया कि क्या सरकार बचाने के लिए फोन टैपिंग की गई ? इसके जवाब में हरीश चौधरी ने कहा कि सरकार बचाने के लिए कोई इस तरह का कुतर्क दे, तो ठीक नहीं है. हम नेहरू और गांधी के अनुयायी हैं. हम राहुल गांधी और खड़गे जी के अनुयायी हैं. कई सरकारें कुर्बान हैं. सरकारें बचाने के लिए या सरकारें चलाने के लिए इस तरह का कृत्य किसी भी तर्क से सही नहीं है. सचिन पायलट से नजदीकियां बढ़ने के सवाल पर हरीश चौधरी ने कहा कि जब में सांसद था, उस वक्त से सचिन पायलट से मेरे अच्छे संबंध है. चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने की चाह नहीं, वो तो मुद्दों की राजनीति करते आए हैं. उनका तो बस इतना था कि जो एमएलए और कार्यकर्ता हैं उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए. हरीश चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट में नेतृत्व की क्षमता है, काबिल हैं और उनकी काबिलियत को सलाम करता हूं. सचिन पायलट राजस्थान के भविष्य के निर्माण के लिए अपने आप को झोंक रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi Weather Alert: दिल्ली के दरवाजे पर सर्दी ने दी दस्तक!, रात के तापमान में आई गिरावट
Delhi Weather Alert: दिल्ली के दरवाजे पर सर्दी ने दी दस्तक!, रात के तापमान में आई गिरावट
नाम वापसी तक चलेगी खींचतान, अमित शाह और शरद पवार की अग्निपरीक्षा
नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार तक महाराष्ट्र विधानसभा के महासंग्राम में एनडीए...
જૈનોના વિશમા તીર્થંકર શ્રી મુનિ સુવ્રત સ્વામી સહ શ્રી શનિદેવ પૂજન વિધાન કરવામાં આવ્યું
લીંબડી જૈન સંઘના ઉપક્રમે નૂતન ઉપાશ્રય હોલમાં તા ૨૩ને શનિવારે ચાતુર્માસ સ્થિત પૂ.આ.શ્રી.વિ....
जयपुर में दो पक्षों में झगड़ा, वाहनों में तोड़फोड़:ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई थी टक्कर
जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। ई-रिक्शा और बाइक में हुई...
DHANERA // ધાનેરા વિસ્તાર માંથી ચોરી થયેલી મોટર સાયકલ સાથે બે ઈસમો ને ધાનેરા પોલીસ ઝડપી પાડ્યા..
ધાનેરા વિસ્તાર માંથી ચોરી થયેલી મોટર સાયકલ સાથે બે ઈસમોને ધાનેરા પોલીસ ઝડપી પાડ્યા..
...