जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चलती रही. इस मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक पुलिसकर्मी और सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए. इनमें झुंझुनूं जिले के भैसावता कलां निवासी सिपाही अजय नरूका भी शामिल हैं. उनका परिवार पिलानी में रहता है. सेना की तरफ से उनके परिजनों को शहादत की सूचना दे दी गई है. मुठभेड़ में शहीद होने वाले सैनिकों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है. वीर जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत को कोटिशः नमन. मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्माओं को शांति तथा घायल सैनिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॐ शांति!'जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत को कोटिशः नमन।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખંભાતમાં ચોરીની બે બાઇક સાથે બાઇકચોર ઝડપાયો : પોલીસે ૬૦ હજારનો મુદ્દામાલ કબ્જે કર્યો.
ખંભાતમાં ગાયત્રીનગર પાસેથી ચોરીની બે બાઇક સાથે બાઇકચોર ઝડપાયો છે.ખંભાત પોલીસ જવાનોને મળેલ બાતમીને...
EC के फैसले पर उद्धव बोले, BJP ने खुद तोड़ा रिश्ता, कांग्रेस की ओर धकेला
महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के निर्णय के बाद राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं. उद्धव ठाकरे...
मोदी और मेलोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई,तस्वीरों पर बन रहे है मीम्स
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर इटली गए। पीएम मोदी हर...
Asian Games में चीन ने भारतीय खिलाड़ियों को रोका, Anurag Thakur ने लिया बड़ा फैसला!
Asian Games में चीन ने भारतीय खिलाड़ियों को रोका, Anurag Thakur ने लिया बड़ा फैसला!
CM Kejriwal ने लॉन्च किया लोकसभा कैम्पेन, नया नारा निकालते हुए PM Modi पर क्या कह दिया?
CM Kejriwal ने लॉन्च किया लोकसभा कैम्पेन, नया नारा निकालते हुए PM Modi पर क्या कह दिया?