जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चलती रही. इस मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक पुलिसकर्मी और सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए. इनमें झुंझुनूं जिले के भैसावता कलां निवासी सिपाही अजय नरूका भी शामिल हैं. उनका परिवार पिलानी में रहता है. सेना की तरफ से उनके परिजनों को शहादत की सूचना दे दी गई है. मुठभेड़ में शहीद होने वाले सैनिकों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है. वीर जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत को कोटिशः नमन. मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्माओं को शांति तथा घायल सैनिकों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॐ शांति!'जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत को कोटिशः नमन।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
GOODBYE IS RELEASING IN CINEMAS ON 7th OCTOBER ◆ Trailer Released
Goodbye : A family Drama
Starring Amitabh Bachchan ,...
રાજકોટ શહેરમાં લોકો રખડતા શ્વાનથી પરેશાન
રાજકોટ શહેરમાં લોકો રખડતાં શ્વાનના ત્રાસથી પરેશાન
એક વર્ષમાં 6500થી વધુ લોકો બન્યા ભોગ...
Nothing Phone (3): नथिंग के अपकमिंग फोन में होगा iPhone 15 Pro जैसा एक्शन बटन! सीईओ Carl Pei ने शेयर की फोटो
Nothing ब्रांड जल्द नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी के सीईओ Carl Pei ने सोशल मीडिया पर एक...
AAP मंत्री Atishi ने PM Modi को लेकर कहा, PM को 400 सीटें ही क्यों चाहिए | Aaj Tak | Aaj Tak News
AAP मंत्री Atishi ने PM Modi को लेकर कहा, PM को 400 सीटें ही क्यों चाहिए | Aaj Tak | Aaj Tak News
એલિસ બ્રિજમાં સોશિયલ મીડિયા પર અશાંતધારાની ફરતી પોસ્ટ મુદ્દે ધારાસભ્યનું નિવેદન
એલિસ બ્રિજમાં સોશિયલ મીડિયા પર અશાંતધારાની ફરતી પોસ્ટ મુદ્દે ધારાસભ્યનું નિવેદન