भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर इटली गए। पीएम मोदी हर साल होने वाले G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए इटली गए हैं। G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया में फसानो शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून तक हो रहा है। पीएम मोदी शुक्रवार तड़के सुबह ही इटली पहुंचे और इटली पहुंचने के कुछ देर बाद ही G7 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए, जहाँ वह कई लोगों से मिले और द्विपक्षीय मीटिंग्स में भी शामिल हुए। G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी हुई।मेलोनी ने भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही पीएम मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने नमस्ते से पीएम मोदी का स्वागत भी किया और सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।पीएम मोदी और मेलोनी ने अहम विषयों पर चर्चा करने के लिए द्विपक्षीय मीटिंग भी की। पीएम मोदी ने उन्हें G7 शिखर सम्मेलन में भारत को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही दोनों ने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार और अन्य क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि दोनों देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे भविष्य के क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी श्री राजेन्द्र कुमार मीणा ने किया सम्पर्क सभा का आयोजन सुनी कर्मचारियो की समस्या तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को दिये आवश्यक दिशानिर्देश
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवाचार करते हुए पुलिसकर्मियो की किसी भी प्रकार की समस्याओ के लिए...
Delhi: NCRમાં પ્રદૂષણ ઘટાડવાના પગલાંની માંગ કરતી અરજી પર સુપ્રીમ કોર્ટ 10 નવેમ્બરે સુનાવણી કરશે
દિલ્હી-NCRમાં પ્રદૂષણ ઘટાડવાના પગલાંની માંગ કરતી અરજી પર સુપ્રીમ કોર્ટ 10 નવેમ્બરે સુનાવણી કરશે...
शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही। दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने दो मकानों में सेंघ लगाई। कमरों का ताला तोड़कर नगदी समेत 3 लाख के करीब जेवर चुराकर फरार हो गए। ब
शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही। ताजा मामला नांता थाने इलाके में सामने आया है। यहां दिन...
Stock Market LIVE Updates: दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार, Sensex 350 अंक चढ़ा, Nifty 19,650 के आसपास
Stock Market LIVE Updates: दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार, Sensex 350 अंक चढ़ा, Nifty 19,650 के आसपास