बीजेपी नेता यासीन खान की हत्या के बाद तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान बाबा बालकनाथ ने बदमाशों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही जेल के अंदर होंगे. साथ ही अपराधी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की सूची तैयार हो चुकी है. अपराधी कितना भी शक्तिशाली हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि भाजपा नेता यासीन खान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद जयपुर ग्रामीण, अलवर व बहरोड़ पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. परिजनों ने बाबा बालकनाथ से कहा कि आरोपियों के घरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उनके घरों पर बुलडोजर चलने चाहिए. इस मामले पर परिजनों ने पुलिसकर्मी पर भी आरोप लगाते हुए रैकी करने और सूचना देने का आरोप लगाया. परिजनों ने कहा कि आरोपी कई दिनों से यासीन खान का पीछा कर रहे थे और मौके की तलाश में थे. बाबा बालकनाथ ने कहा कि अलवर जिले के बदमाशों की सूची तैयार हो चुकी है. यह सूची सरकार को सौंपी जाएगी और उसके बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होगी. पुलिस के अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी. अपराधी व बदमाशों के घर बुलडोजर चलेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पीएम किसान योजना को पूरा करने के संबंध में चराइदेव जिले के उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई*
पीएम किसान योजना को पूरा करने के संबंध में चराइदेव जिले के उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष बैठक...
रोहा में तिन दिवसीय संस्कृतिक युवा महोत्सव27से।
तैयारी जोरोंपर,स्वागत समिति गठित
29को उपस्थित रहेंगे सीएम शर्मा, संस्कृतिक अनुष्ठान के मुख्य आकर्षण होगें नील आकाश।
असम सूतीया युवा महोत्सव सन्मिलन के गौरवपूर्ण 76वें महारजत जयंती के उपलक्ष में आगामी 27जनवरी से...
Breaking News: आतंकियों के निशाने पर Gujarat के कई शहर, ISIS के आतंकी ने किया साजिश का खुलासा
Breaking News: आतंकियों के निशाने पर Gujarat के कई शहर, ISIS के आतंकी ने किया साजिश का खुलासा
"मंदबुद्धि के मकड़जाल पर जवाब मैं क्या दूं?" मदन दिलावर के सवाल पर डोटासरा ने दिया जवाब
शिक्षा मंत्री ने डोटासरा से 'X' पर सवाल पूछा तो जुबानी जंग हो गई. आरोप-प्रत्यारोप की यह बहस अब...