बीजेपी नेता यासीन खान की हत्या के बाद तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान बाबा बालकनाथ ने बदमाशों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही जेल के अंदर होंगे. साथ ही अपराधी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की सूची तैयार हो चुकी है. अपराधी कितना भी शक्तिशाली हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि भाजपा नेता यासीन खान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद जयपुर ग्रामीण, अलवर व बहरोड़ पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. परिजनों ने बाबा बालकनाथ से कहा कि आरोपियों के घरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उनके घरों पर बुलडोजर चलने चाहिए. इस मामले पर परिजनों ने पुलिसकर्मी पर भी आरोप लगाते हुए रैकी करने और सूचना देने का आरोप लगाया. परिजनों ने कहा कि आरोपी कई दिनों से यासीन खान का पीछा कर रहे थे और मौके की तलाश में थे. बाबा बालकनाथ ने कहा कि अलवर जिले के बदमाशों की सूची तैयार हो चुकी है. यह सूची सरकार को सौंपी जाएगी और उसके बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होगी. पुलिस के अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी. अपराधी व बदमाशों के घर बुलडोजर चलेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कांग्रेस विधायक और विधानसभा में विपक्ष के चीफ व्हिप रफीक खान के साथ मारपीट
जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक विधानसभा में विपक्ष के चीफ व्हिप रफीक खान के साथ...
પાટણમાં ભગવાન જગન્નાથજીની 141 મી રથયાત્રા નિકળી | SatyaNirbhay News Channel
પાટણમાં ભગવાન જગન્નાથજીની 141 મી રથયાત્રા નિકળી | SatyaNirbhay News Channel
दोहे - संत कबीर मराठी अनुवाद ग्रंथाचे प्रकाश
पालम येथील माधवराव पाटील महाविद्यालयात कार्यक्रम
पालम : येथील माधवराव पाटील महाविद्यालयात 8 सप्टेंबर रोजी दुपारी १२ वाजता दोहे - संत कबीर मराठी...
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News
Kia Syros के लॉन्च से पहले जारी हुआ नया टीजर, मिली Panoramic Sunroof सहित इन फीचर्स की जानकारी
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी की बिक्री करती है।...