बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजेश पायलट और माधव राव सिंधिया की रहस्यमयी मौत की जांच का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जोशी ने कहा कि कांग्रेस अपने दो दिग्गज नेताओं की मौत की जांच आज तक नहीं कराई है। बता दें कि कांग्रेस नेता राजेश पायलट की मौत 11 जून 2000 को दौसा जिले कार हादसे में हुई थी। इस हादसे के एक साल बाद ही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 30 सितंबर 2001 को माधवराव सिंधिया की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी।सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कनवेंशन सेंटर में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताते है। राहुल गांधी को तो बाबर और अकबर अहिंसा के पुजारी लगते है। लेकिन, हिंदू कभी हिंसक नहीं हुआ है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने आजादी के समय मां भारती के टुकड़े करा दिए। इन लोगों ने देश में अनेकों घोटाले कराए। जोशी ने कहा कि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधव राव सिंधिया की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आज तक इसकी जांच नहीं करवाई।स्वागत भाषण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी की जुबान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने मंच से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी की जगह पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी का स्वागत कर दिया। हालांकि, नेताओं ने टोका तो उन्होंने अपनी गलती सुधारी और कहा कि आप लोग ध्यान से सुन रहे हो।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કણોદરની મહિલાને જિલ્લાના બેસ્ટ ટીચરનો એવોર્ડ..
કાણોદર ગામની દીકરી પોલરા પિનહાજને 2002 માં આ શિક્ષણ યાત્રામાં નીકળવાનો એક સુવર્ણ અવસર મળ્યો....
iPhone 16 लाइनअप लॉन्च हुई, Apple ने बंद किए iPhone 15 Pro और iPhone 13
एपल ने 9 सितंबर को आयोजित लॉन्च इवेंट इट्स ग्लोटाइम में नए मॉडल - iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone...
खेळायला जातो म्हणून घराबाहेर पडला....? २९ तासांनी ७ वर्षीय मुलाचा मृतदेहच सापडला
खेळायला जातो म्हणून घराबाहेर पडला....? २९ तासांनी ७ वर्षीय मुलाचा मृतदेहच सापडला
BJP National Council Meet: दिल्ली में BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन, PM Modi करेंगे 2024 के चुनाव पर मंथन
BJP National Council Meet: दिल्ली में BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन, PM Modi करेंगे 2024 के चुनाव पर मंथन
ભાટપુર ના આર્મી જવાન નિવૃત થઇ વતન પરત ફરતા ગામ લોકોએ ઉષ્માભેર સ્વાગત કર્યું...
મહીસાગર જિલ્લા ના વિરપુર તાલુકાના ભાટપુર ગામના વતની બારૈયા મહેશકુમાર પુનમભાઈ ભારતીય સેનામાં ૨૪...