बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजेश पायलट और माधव राव सिंधिया की रहस्यमयी मौत की जांच का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जोशी ने कहा कि कांग्रेस अपने दो दिग्गज नेताओं की मौत की जांच आज तक नहीं कराई है। बता दें कि कांग्रेस नेता राजेश पायलट की मौत 11 जून 2000 को दौसा जिले कार हादसे में हुई थी। इस हादसे के एक साल बाद ही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 30 सितंबर 2001 को माधवराव सिंधिया की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी।सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कनवेंशन सेंटर में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताते है। राहुल गांधी को तो बाबर और अकबर अहिंसा के पुजारी लगते है। लेकिन, हिंदू कभी हिंसक नहीं हुआ है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने आजादी के समय मां भारती के टुकड़े करा दिए। इन लोगों ने देश में अनेकों घोटाले कराए। जोशी ने कहा कि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधव राव सिंधिया की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आज तक इसकी जांच नहीं करवाई।स्वागत भाषण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी की जुबान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने मंच से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी की जगह पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी का स्वागत कर दिया। हालांकि, नेताओं ने टोका तो उन्होंने अपनी गलती सुधारी और कहा कि आप लोग ध्यान से सुन रहे हो।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पत्रकार सुरेश जाधव संत भगवान बाबा जीवन गौरव पुरस्काराने सन्मानित.. संत भगवान बाबा उत्सव समिती पुरस्कार वितरण सोहळा संपन्न
बीड (प्रतिनिधी)- संत भगवान बाबा जयंती उत्सव समिती पाटोदा...
Balakote Strike : Abhinandan को पकड़ने के बाद Pakistan पर हमला करने वाला था भारत, लेकिन... REPOST
Balakote Strike : Abhinandan को पकड़ने के बाद Pakistan पर हमला करने वाला था भारत, लेकिन... REPOST
દિયોદર માં દેશભક્તિ વાતાવરણ.,,,.દિયોદર પોલીસ સ્ટેશન થી ભવ્ય તિરંગા યાત્રા યોજાઈ....
હર ઘર તિરંગા હર મન તિરંગા "મેરા તિરંગા, મેરા સ્વાભિમાન"દેશના યશસ્વી પ્રધાનમંત્રી આદરણીય...
BSF MEGHALAYA MEGA BAND SHOW TO CELEBRATE “AZADI KA AMRIT MAHOTSAV”
Jowai: To mark the Anniversary of 75th Independence Day, the Brass and Jazz Band of BSF Meghalaya...
प्रशासनाने तात्काळ पिकांचे पंचनामे करावेत!गुंदेकर
जिल्ह्यात काल मोठ्या प्रमाणात पाऊस पडला. या पावसामुळे काढणीला आलेले सोयाबीन पीक व कापसाचे मोठ्या...