प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय संबंधों में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रूसी राजधानी में मिलेंगे। पीएम मोदी मोदी और राष्ट्रपति पुतिन 22वें वार्षिक रूस-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। दोनों नेताओं से रूसी-भारतीय संबंधों के आगे व्यापक विकास की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। तथा वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के साथ ही एक शांतिपूर्ण एवं स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाने को उत्सुक हैं रूस और ऑस्ट्रिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में यह बात कही। मोदी और पुतिन मंगलवार को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीके तलाशने पर विमर्श करेंगे। मोदी ने बयान में कहा, ''भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में और बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों से लोगों का संपर्क आदि क्षेत्र शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ''मैं, मेरे मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर दृष्टिकोण साझा करने को लेकर आशान्वित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम शांतिपूर्ण एवं स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहते हैं। यह यात्रा मुझे रूस में जीवंत भारतीय समुदाय से मिलने का अवसर भी प्रदान करेगी।’’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tata Altroz Racer Vs Hyundai i20 N-Line: जानें कौन सी गाड़ी को खरीदने में होगी समझदारी
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से हाल में ही नई Altroz Racer को...
નર્મદાની મુખ્ય કેનાલ પર બાઈકચાલકે કાબુ ગુમાવતા બાઈક કેનાલની દિવાલ સાથે અથડાતા બાઈકસવાર બાળક સહિત ત્રણ લોકો કેનાલમાં ખાબક્યાં
સુરેન્દ્રનગર, જિલ્લાના લખતર તાલુકાન છારદ અને લીંબડ ગામ વચ્ચે આવેલી નર્મદાની મુખ્ય કેનાલ પર...
पुण्यात अवघ्या दहा वर्षाच्या मुलीचे अवयवदान अन् तिघांना जीवनदान
पुणे: रस्ता अपघातात जखमी झालेल्या अवघ्या दहा वर्षाच्या मुलीला पिंपरी चिंचवड येथील खासगी...
Foods Not to Reheat: दोबारा गर्म करने पर जहर बन जाते हैं ये फूड्स, खाने से पड़ सकते हैं लेने के देने
क्या आप भी रात का बचा खाना सुबह गर्म करके खा लेते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए। कुछ फूड आइटम्स...
Brent $82, WTI $77 के पार, MCX पर Gold ₹60400 के करीब, एग्री कमोडिटी पर भी डालें नज़र | CNBC Awaaz
Brent $82, WTI $77 के पार, MCX पर Gold ₹60400 के करीब, एग्री कमोडिटी पर भी डालें नज़र | CNBC Awaaz