अपने तीसरे कार्यकाल की पहले 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने संविधान में अपने अटूट विश्वास को दोहराया तो आम चुनाव, आदिवासी कल्याण, पर्यावरण आदि पर बात की। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इससे पहले 'मन की बात' आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद लोकसभा चुनावों की वजह से इसे रोकना पड़ा था. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 'मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाला। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं।' प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में आदिवासी भाई-बहनों को हूल दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन वीरों सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस को याद करने का दिन है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का विरोध किया। झारखंड के संथाल परगना में हजारों संथाली साथियों को इकट्ठा करके सिद्धो कान्हू ने अंग्रेजों का मुकाबला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम से दो साल पहले यानी कि 1855 में ही सिद्धो कान्हू ने क्रांति का बिगुल फूंक दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा 'हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। हम माँ को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन और कुछ कर सकते हैं क्या ? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- 'एक पेड़ माँ के नाम'। मैंने भी एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पूर्व विधायक बाँठिया की जन्म जयन्ती एवं नवम् पुण्य तिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह 3 फरवरी को
पूर्व विधायक बाँठिया की जन्म जयन्ती एवं नवम् पुण्य तिथिप पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह 3 फरवरी...
महाराष्ट्र शासकीय वैद्यकीय अधिकारी बीड जिल्हा संघटनेच्या सचिवपदी डॉ. विकास मोराळे यांची निवड
परळी वैजनाथ (प्रतिनिधी) परळी तालुक्यातील नागपूर प्राथमिक आरोग्य केंद्रचे वैद्यकीय अधिकारी विकास...
অজ্ঞাত উৎসৰ পৰা সংগ্ৰহ ১০ হাজাৰ কোটি টকা চান্দা
চান্দা সংগ্ৰহকাৰী ৰাজনৈতিক দলৰ শীৰ্ষত বিজেপি
ইলেক্ট’ৰেল বণ্ডৰ জৰিয়তে অনামী উৎসৰ পৰা ধন সংগ্ৰহৰ পথ মুকলি ৰাজনৈতিক দলৰ
অসমত চান্দা অপসংস্কৃতিক বিৰুদ্ধে চৰকাৰে নিষেধাজ্ঞা আৰোপ কৰিলেও ৰাজনৈতিক দলসমূহৰ ক্ষেত্ৰত চান্দা...
હિંમતનગર બસ સ્ટેન્ડમાંથી મોબાઇલ અને ટેબ્લેટ ચોરી કરનાર પકડાયો
હિમતનગરના મુખ્ય બસ સ્ટેન્ડમાં મુસાફરી માટે આવતા અનેક લોકોના ખિસ્સામાંથી સીફત પૂર્વક અજાણ્યા શખ્સો...