झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से शुक्रवार (28 जून) को बड़ी राहत मिली. झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी.जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने जमानत याचिका पर तीन दिनों तक बहस और सुनवाई पूरी करने के बाद 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. इस समय सोरेन रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं. ईडी का कहना है कि बरियातू की 8.86 एकड़ जमीन पर हेमंत सोरेन का अवैध कब्जा है. इस जमीन के कागजात में भले हेमंत सोरेन का नाम दर्ज नहीं है, लेकिन जमीन पर अवैध कब्जा पीएमएलए के तहत अपराध है. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से दलीलें पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा था कि जमीन छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट के तहत “भुईंहरी” नेचर की है और इसे किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति को बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता. इस जमीन की लीज राजकुमार पाहन के नाम पर है. इससे हेमंत सोरेन का कोई संबंध नहीं है. हेमंत सोरेन ने ईडी की हिरासत में ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इसकी कमान करीबी चंपई सोरेन को सौंप दी थी. इसके बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पार्टी का कामकाज देख रही हैं. अब झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन को जमानत मिलना पार्टी के लिए बड़ी राहत है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આર્ટસ એન્ડ કોમર્સ કોલેજ દેવગઢબારિયા દ્વારા ભવ્ય તિરંગા યાત્રાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું
આર્ટસ એન્ડ કોમર્સ કોલેજ દેવગઢબારિયા દ્વારા ભવ્ય તિરંગા યાત્રાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું
Lexus RX 500h F Sport Performance hybrid SUV की भारत में डिलीवरी शुरू, जानिए 1.18 करोड़ में क्या मिलेगा
Lexus India ने घरेलू बाजार में पांचवीं पीढ़ी की RX 500h F Sport Performance की डिलीवरी शुरू कर दी...
आजन्दा में पारम्परिक रूप से निकाली घास भेरू की सवारी
आजन्दा में पारम्परिक रूप से निकाली घास भेरू की सवारी
कापरेन क्षेत्र के आजन्दा गांव में रविवार को...
সদৌ অসম আদিবাসী ছাত্ৰ সন্থা (আছা )ৰ মৰাণ আঞ্চলিক সমিতিৰ অন্তৰ্গত চেপন প্ৰাথমিক সমিতি গঠন
সদৌ অসম আদিবাসী ছাত্ৰ সন্থা (আছা )ৰ মৰাণ আঞ্চলিক সমিতিৰ অন্তৰ্গত চেপন প্ৰাথমিক সমিতি গঠন
शक्ती- तुरा स्पर्धेत स्त्री-पुरुष समानता दिसली पाहिजे; VBA उत्तर जिल्हाध्यक्ष अण्णा जाधव
गुहागर : वंचित बहुजन आघाडी पुरस्कृत शक्तीतुरा स्पर्धेचे आयोजन रामपूर गुढे फाटा या ठिकाणी करण्यात...