राजस्थान में आगामी दिनों में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस अपनी जीत की रणनीति पर काम कर रही हैं. वहीं अब बसपा ने भी ऐलान कर दिया है कि प्रदेश में सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ा जाएगा. अब उप-चुनावों में कांग्रेस का गणित बसपा की मायावती बिगाड़ सकती हैं. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनावों में भी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. जिससे जमीनी-स्तर पर कार्यकर्ता तैयार हो सकें. इतना ही नहीं बल्कि भगवान सिंह बाबा ने कहा है कि हाल ही में हुई बैठक में मायावती की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है, 5 विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक संसद पहुंचे हैं तो वहीं दूसरी ओर देखें तो एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर BAP के विधायक सांसद बने हैं. ऐसे में कांग्रेस अपनी जीती हुई सीट को हाथ से नहीं निकलने देना चाहेगी. विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से मोर्चा संभाल लिया है. गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति द्वारा ब्लॉक, मण्डल और बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठक ली जाएगी. क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर योजना बनाकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी करेंगे. लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है. राज्य के पांच विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
সাপেখাতিৰ ৰহনত সম্বৰ্ধনা আৰু ক্ৰীড়া সজাগতা সভা সম্পন্ন
চৰাইদেউ জিলা হেণ্ডবল সন্থা আৰু সাপেখাতী কাবাডী ক্লাবৰ উদ্যোগত বৃহস্পতিবাৰে সম্বৰ্ধনা আৰু ক্ৰীড়া...
Business News: Stock Market में उछाल, Nifty 82 अक चढ़ा... देखिए खबरें और भी
Business News: Stock Market में उछाल, Nifty 82 अक चढ़ा... देखिए खबरें और भी
मुकेश अंबानी ने खेला बड़ा दांव, UK की कौन सी कंपनी खरीदली?
मुकेश अंबानी ने खेला बड़ा दांव, UK की कौन सी कंपनी खरीदली?
Tata की इस सस्ती Compact SUV ने Brezza और Venue को पछाड़ा, जनवरी 2024 में हाथों-हाथ बिक गईं 17,978 यूनिट
जनवरी 2024 में Tata Punch कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। टाटा पंच...
ભાવનગર રેલવે ડિવિઝન દ્વારા રાષ્ટ્રીય ખેલ દિવસની ઉજવણી કરાઈ
ભાવનગર રેલવે ડિવિઝન દ્વારા રાષ્ટ્રીય ખેલ દિવસની ઉજવણી કરાઈ