राजस्थान में आगामी दिनों में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस अपनी जीत की रणनीति पर काम कर रही हैं. वहीं अब बसपा ने भी ऐलान कर दिया है कि प्रदेश में सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ा जाएगा. अब उप-चुनावों में कांग्रेस का गणित बसपा की मायावती बिगाड़ सकती हैं. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनावों में भी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. जिससे जमीनी-स्तर पर कार्यकर्ता तैयार हो सकें. इतना ही नहीं बल्कि भगवान सिंह बाबा ने कहा है कि हाल ही में हुई बैठक में मायावती की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है, 5 विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक संसद पहुंचे हैं तो वहीं दूसरी ओर देखें तो एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर BAP के विधायक सांसद बने हैं. ऐसे में कांग्रेस अपनी जीती हुई सीट को हाथ से नहीं निकलने देना चाहेगी. विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से मोर्चा संभाल लिया है. गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति द्वारा ब्लॉक, मण्डल और बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठक ली जाएगी. क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर योजना बनाकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी करेंगे. लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजस्थान में तगड़ा झटका लगा है. राज्य के पांच विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajasthan Elections 2023: PM Modi ने राजस्थान में Congress की Ashok Gehlot सरकार पर जमकर हमला बोला
Rajasthan Elections 2023: PM Modi ने राजस्थान में Congress की Ashok Gehlot सरकार पर जमकर हमला बोला
સલમાનખાનને મળ્યું હથિયારનું લાયસન્સ ; હવે બુલેટપ્રુફ વાહનમાં ગન સાથે ફરશે
મુંબઈ પોલીસે બોલિવૂડ અભિનેતા સલમાન ખાનને હથિયાર રાખવાનું લાયસન્સ આપ્યું છે. તમને જણાવી દઈએ કે...
Jharkhand Budget 2023: झारखंड में 1.16 करोड़ का बजट जारी, पुरानी पेंशन बहाल, जानें क्या बोले CM हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने...
ભાજપની ગૌરવયાત્રાનો પાલીતાણાથી પ્રારંભ
#buletinindia #gujarat #news #bhavnagar
পেঙেৰি তৰণী সংৰক্ষিত বনাঞ্চলৰ পথৰ বৃহৎ গাঁতৰ পৰা এটা গজৰাজৰ পোৱালি উদ্ধাৰ।
পেঙেৰি তৰাণি সংৰক্ষিত বনাঞ্চলৰ মাজত পথৰ এটা বৃহৎ গাঁতৰ পৰা এটা হাতীৰ পোৱালি উদ্ধাৰ কৰা হৈছে।...