राजस्थान में नए सत्र से पहले एक बार फिर से छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज होने लगी है. छात्र नेताओं ने अलग-अलग तरह से कोशिशें तेज कर दी हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने चिट्ठी अभियान शुरू किया है. वे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पुराने पदाधिकारियों से मिल रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने को कह रहे है. राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रथम निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. इन चुनावों से नया नेतृत्व तैयार होता है. साथ ही विद्यार्थी भी सही गलत की पहचान के साथ मत करना समझते हैं, इसलिए यह चुनाव होने चाहिए. राजस्थान में पिछले सत्र में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे. विधानसभा के पहले सत्र में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सवाल उठाया था. तब सरकार ने कहा था कि सत्र समाप्ति के कारण इस बार चुनाव कराने का कोई विचार नहीं है. पिछली गहलोत सरकार ने अगस्त में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दिए थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'यह पक्षपात ही 'INDIA' गठबंधन की समस्या है', राहुल गांधी के बयान पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का हमला
नई दिल्ली, विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम 'INDIA' पर सियासत तेज हो गई है। पीएम मोदी ने...
Kota Suicide: कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं के बाद नींद से जागी सरकार, दिशा निर्देश जारी कर 90 मनोवैज्ञानिकों को किया नियुक्त
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि सरकार ने छात्रों...
અ મ્યુ કો અને એ એમ એ ના ઉપક્રમે બાળકોનું અનેમિયા ચેકઅપ
આજ રોજ અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન સ્ટેન્ડિંગ કમિટી રૂમ ખાતે ઈન્ડિયન મેડિકલ એસોસિએશન ડો.મોનાબેન...
Himachal Pradesh Politics: Vikramaditya Singh CM सुक्खू पर नहीं डालेंगे इस्तीफा मंजूर करने का दबाव
Himachal Pradesh Politics: Vikramaditya Singh CM सुक्खू पर नहीं डालेंगे इस्तीफा मंजूर करने का दबाव
Nirmala Sitharaman Viral Video : भारत में निवेश और Muslims की स्थिति पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?
Nirmala Sitharaman Viral Video : भारत में निवेश और Muslims की स्थिति पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण?