राजस्थान में नए सत्र से पहले एक बार फिर से छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज होने लगी है. छात्र नेताओं ने अलग-अलग तरह से कोशिशें तेज कर दी हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने चिट्ठी अभियान शुरू किया है. वे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पुराने पदाधिकारियों से मिल रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने को कह रहे है. राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रथम निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. इन चुनावों से नया नेतृत्व तैयार होता है. साथ ही विद्यार्थी भी सही गलत की पहचान के साथ मत करना समझते हैं, इसलिए यह चुनाव होने चाहिए. राजस्थान में पिछले सत्र में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे. विधानसभा के पहले सत्र में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सवाल उठाया था. तब सरकार ने कहा था कि सत्र समाप्ति के कारण इस बार चुनाव कराने का कोई विचार नहीं है. पिछली गहलोत सरकार ने अगस्त में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दिए थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જુનાગઢ નેચર ફર્સ્ટ ગ્રુપ ઘરે ઘરે જઈ ગરબા મેળવી ૧૧૧૧ ચકલીના માળા તૈયાર કરશે
જુનાગઢ નેચર ફર્સ્ટ ગ્રુપ ઘરે ઘરે જઈ ગરબા મેળવી ૧૧૧૧ ચકલીના માળા તૈયાર કરશે
चीन के बाद पाकिस्तान से गुड न्यूज, करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौता और 5 साल बढ़ा
भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को राजनयिक माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को पांच...
Press conference of the Fatbihu celebration committee || FatBihu stage unpleasant situation..!
Press conference of the Fatbihu celebration committee || FatBihu stage unpleasant situation..!
Panjab has lost a stellar political figure who made unmatched contributions to the growth of Punjab: Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today expressed his grief at the passing away of...