NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है. अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र की मोदी पर सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं और बीजेपी शासित राज्य पेपर लीक के एपिसेंटर बन चुके हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, NEET परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं. बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से साफ है कि परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है और ये भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं. रायबरेली से सांसद राहुल ने कहा, हमारे न्यायपत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बना कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की हमने गारंटी दी थी. विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए हम देश भर के युवाओं की आवाज सड़क से संसद तक मजबूती से उठा कर और सरकार पर दबाव डाल कर ऐसी कठोर नीतियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं. इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा में धांधली की जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई हुई. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, नीट-यूजी 2024 परीक्षा के आयोजन में किसी की तरफ से ‘0.001 प्रतिशत लापरवाही’ भी हुई हो, तब भी उससे पूरी तरह से निपटा जाना चाहिए.जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन बेंच ने कहा, ''हम सभी जानते हैं कि छात्र विशेष रूप से इन परीक्षाओं की तैयारी करते समय कितना परिश्रम करते हैं. कल्पना कीजिए कि व्यवस्था से धोखाधड़ी करने वाला कोई व्यक्ति चिकित्सक बन जाए. वह समाज के लिए कितना अधिक घातक है.'' बेंच ने इस मामले में 8 जुलाई तक NTA से जवाब देने के लिए कहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના મુડેઠામાં 700 વર્ષ જૂની પરંપરાગત અશ્વદોડ યોજાઇ
ભાઇ અને બહેન વચ્ચેના પવિત્ર પ્રેમના પર્વ એવા ભાઈ બીજના દિવસે બનાસકાંઠા જિલ્લાના ડીસા તાલુકાના...
US Market में Rate Cut की उलझन, Election Rally की तैयारी में बाजार? IT में मुनाफावसूली का आया Time?
US Market में Rate Cut की उलझन, Election Rally की तैयारी में बाजार? IT में मुनाफावसूली का आया Time?
तहसीलदारांनी नागरसोगा ते वाघोली रस्ता केला मोकळा
औसा तहसीलदाराने नागरसोगा ते वाघोली बहू चर्चितरस्ता केला मोकळा
नागरसोगा येथील गेले अनेक वर्षा...
Pakistan की Superhit Actress Mahira Khan ने फिर रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें | ABP LIVE
Pakistan की Superhit Actress Mahira Khan ने फिर रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें | ABP LIVE