गंगा दशमी के अवसर पर रविवार को सायं 6;30 बजे बूंदी के आराध्य भगवान श्री रंगनाथ नौका विहार करेंगे श्री रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया की वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप रावला चौक स्थित बूंदी के आराध्य भगवान श्री रंगनाथ, श्री गोविंद नाथ, श्री पीतांबर जी गर्भ ग्रह से बाहर आकर मंदिर में स्थित पानी के सरोवर में गंगा दशमी के अवसर पर रविवार 16 जून सायं 6;30 बजे को नौका विहार करेंगे इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित रघुनंदन राज मुखिया, पुजारी पंडित मुकेश शर्मा भगवान की प्रतिमाओं को नए वस्त्र धारण करवा कर पुष्प मालाओं से श्रृंगार करेंगे साथ ही चारों दिशाओं में भगवान को नौका विहार करवाएंगे शंखनाद एवं झालर की झंकार के साथ भगवान की आरती उतारी जाएगी श्रद्धालु एवं भक्तजन सामूहिक रूप से आरती करेंगे प्रसाद वितरित किया जाएगा इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित श्री रंग राजेश्वर महादेव, श्री धनुषधारी हनुमान जी की प्रतिमाओं का श्रृंगार किया जाएगा श्री रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अनुरोध किया है की भगवान के नौका विहार के दर्शन कर पुण्य प्राप्त करें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rozgar Mela: PM Modi ने की रोजगार मेले की शुरुआत, 10 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां; 75 हजार को मिले नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले की शुरुआत की है. रोजगार मेले में 75 हजार से ज्यादा...
રાધનપુર: માર્ગ અને મકાન પંચાયત વિભાગ દ્વારા ચાલતા કામોનું નિરીક્ષણ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : માર્ગ અને મકાન પંચાયત વિભાગ દ્વારા ચાલતા કામોનું નિરીક્ષણ | SatyaNirbhay News Channel
Breaking News: Patna में नीट धांधली मामले में एक्शन जारी, 13 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी | Aaj Tak
Breaking News: Patna में नीट धांधली मामले में एक्शन जारी, 13 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी | Aaj Tak
सावदा शहर कार्यकारिणी बांधनी संदर्भात वंचित बहुजन आघाडीची महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रावेर (प्रतिनिधी) दि. २२. रावेर तालुका वंचित बहुजन आघाडी या पक्षाची बैठक सावदा शहर...