नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. इसकी तैयारियां राष्ट्रपति भवन में शुरू हो गई हैं. रविवार शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. इस वक्त सबसे बड़ा सवाल है कि मोदी 3.0 कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होगा? सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, बीजेपी ने गठबंधन दलों को मंत्रिमंडल का प्रस्ताव दिया है, जिसमें नीतीश कुमार की जेडीयू को 3 मंत्री पद, एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस को 1 मंत्री पद, जयंत चौधरी की आरएलडी को 1 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही अपना दल को 1 मंत्री पद, शरद पवार की एनसीपी को भी 1 मंत्री पद मिलने की संभावना है. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना (शिंदे) को भी 1 मंत्री पद दिया जाएगा. हालांकि किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.माना जाता है कि बीजेपी हमेशा अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलती है. इसलिए पिछले दो कार्यकालों में उसने अपने सहयोगियों को कभी निराश नहीं किया है. पिछले दो कार्यकालों में उसने नागरिक उड्डयन, भारी उद्योग, इस्पात और खाद्य, सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले और खाद्य प्रसंस्करण जैसे मंत्रालय दिए हैं. लेकिन तब और अब की स्थिति में फर्क है. इसलिए इस बार बीजेपी के सहयोगी बड़े मंत्रालय लेने के मूड में हैं, इसलिए वे भी इस मौके को भुनाने की कोशिश में हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઈડરની યુવતીને દહેજ બાબતે ત્રાસ આપતા બે વિરુદ્ધ ફરિયાદ
ઇડરના બરવાવ રોડ પર આવેલ સાકરીયા સોસાયટીમાં રહેતા એક પરિવારની દિકરીને તેણીના અમદાવાદ સ્થિત...
મહેમદાવાદ ખાતે આવેલ સિદ્ધિવિનાયક મંદિર માં આજ રોજ ગણપતિદાદાને 10008 લાડૂ થી સંગારવામાં આવ્યા
મહેમદાવાદ ખાતે આવેલ સિદ્ધિવિનાયક મંદિર માં આજ રોજ ગણપતિદાદાને 10008 લાડૂ થી સંગારવામાં આવ્યા
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಅರಮನೆ ಮೈದಾನದಲ್ಲಿ ನವೆಂಬರ್ 22 & 23 ರಂದು "UIBFF ಮಿಸ್ಟರ್ ಅಂಡ್ ಮಿಸ್ ವರ್ಲ್ಡ್ ಬಾಡಿ ಬಿಲ್ಡಿಂಗ್ ಸ್ಪರ್ಧೆ" ನಡೆಯಲಿದೆ.
ಆಗಸ್ಟ್ 29, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದು 'UIBFF' ಸದಸ್ಯರು ಪತ್ರಿಕಾಗೋಷ್ಠಿ...
ABVP દ્વારા આ વર્ષમાં 2 લાખથી વધુ સદસ્યતા કરવામાં આવી
#buletinindia #gujarat #ahmedabad
राज्यसभा में सुधा मूर्ति ने उठाई बड़ी मांग, कहा- महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार चलाए टीकाकरण अभियान
नई दिल्ली। राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने मांग की है कि कोरोना काल में जिस...