2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है और इसके साथ ही बयानबाजी भी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ कह दिया है कि बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा मिलना चाहिए. बुधवार को यह मांग जेडीयू के प्रवक्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने की है. केसी त्यागी ने कहा कि आज दिल्ली में एनडीए की बैठक है. इसमें सभी घटक दल के नेताओं को बुलाया गया है. नीतीश कुमार भी इसमें शामिल हो रहे हैं. नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के सपोर्ट में जेडीयू की तरफ से पत्र भी दिया जाएगा. इस सवाल पर कि इंडिया गठबंधन से कोई संपर्क हुआ है या बातचीत हुई है? इस पर केसी त्यागी ने कहा कि वो समय बीत चुका है. वापस जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. केसी त्यागी ने कहा कि अगर मल्लिकार्जन खरगे और उनकी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाया होता तो हम आज यहां नहीं होते. उनके गलत व्यवहार से हम यहां आए हैं. जनता दल स्पष्ट कर चुका है कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया है. कार्यकर्ता सभी अपने नेताओं के लिए कुछ पदों की इच्छा और अपेक्षा रखते हैं जो गलत नहीं है. इस सवाल पर कि एनडीए से कोई डिमांड? इस पर केसी त्यागी ने कहा कि बिना किसी शर्त के हम लोगों का एनडीए को सपोर्ट है लेकिन बिहार को जनता के हित में है विशेष राज्य का दर्जा वो मिले. इसके बिना बिहार का विकास असंभव है. 293 का नंबर इंडिया गठबंधन के बजाय एनडीए गठबंधन के पास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જન્મ દિવસ ની ઉજવણી સેવા થકી સાર્થક
ભાવનગરના શ્રમજીવી વિસ્તારના શાળાઓના બાળકોને શૈક્ષણિક ઉપયોગની પેન, પેડ પેન્સિલ જેવી ૩,૦૦૦ જેટલી...
Aaj Ka Rashifal 21 September 2023: आज इन राशियों के जातकों पर मेहरबान रहेंगे कुबेर देव, भर जाएगी घर की तिजोरी, जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 21 September 2023: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका...
শি ৱসাগৰ জিলা আয়ুক্তৰ কাৰ্য্যালয়ৰ প্ৰাঙ্গণত শিৱসাগৰ জিলা নিৰ্বাচনী প্ৰতীক চিহ্নৰ শুভ উদ্বোধন।
বৃহস্পতি বাৰে শিৱসাগৰ জিলা আয়ুক্তৰ কাৰ্য্যালয়ৰ প্ৰাঙ্গণত শিৱসাগৰ জিলাৰ নিৰ্বাচনী প্ৰতীক চিহ্নৰ...
राष्ट्रनेता ते राष्ट्रपिता सेवा पंधरवाडा निमित्ताने तृतीयपंथी यांची कार्यशाळा संपन्न
राष्ट्रनेता ते राष्ट्रपिता सेवा पंधरवाडा निमित्ताने तृतीयपंथी यांची कार्यशाळा संपन्न
Shingles Vaccine: 50 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जल्द मिल सकेगी शिंगल्स की वैक्सीन, जानें क्या है यह बीमारी
Shingles Vaccine: शिंगल्स (Shingles) स्किन से जुड़ी एक बीमारी है, जिसका अटैक कमजोर...