2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है और इसके साथ ही बयानबाजी भी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ कह दिया है कि बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा मिलना चाहिए. बुधवार को यह मांग जेडीयू के प्रवक्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने की है. केसी त्यागी ने कहा कि आज दिल्ली में एनडीए की बैठक है. इसमें सभी घटक दल के नेताओं को बुलाया गया है. नीतीश कुमार भी इसमें शामिल हो रहे हैं. नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के सपोर्ट में जेडीयू की तरफ से पत्र भी दिया जाएगा. इस सवाल पर कि इंडिया गठबंधन से कोई संपर्क हुआ है या बातचीत हुई है? इस पर केसी त्यागी ने कहा कि वो समय बीत चुका है. वापस जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. केसी त्यागी ने कहा कि अगर मल्लिकार्जन खरगे और उनकी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाया होता तो हम आज यहां नहीं होते. उनके गलत व्यवहार से हम यहां आए हैं. जनता दल स्पष्ट कर चुका है कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया है. कार्यकर्ता सभी अपने नेताओं के लिए कुछ पदों की इच्छा और अपेक्षा रखते हैं जो गलत नहीं है. इस सवाल पर कि एनडीए से कोई डिमांड? इस पर केसी त्यागी ने कहा कि बिना किसी शर्त के हम लोगों का एनडीए को सपोर्ट है लेकिन बिहार को जनता के हित में है विशेष राज्य का दर्जा वो मिले. इसके बिना बिहार का विकास असंभव है. 293 का नंबर इंडिया गठबंधन के बजाय एनडीए गठबंधन के पास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Asia Cup 2023 : हिंदुस्तान का तूफ़ान उड़ गया पाकिस्तान | India Vs Pakistan | Virat Kohli | Kl Rahul
Asia Cup 2023 : हिंदुस्तान का तूफ़ान उड़ गया पाकिस्तान | India Vs Pakistan | Virat Kohli | Kl Rahul
વિશ્વ સાયકલ દિવસની ઉજવણીના ભાગરૂપે દાંતીવાડા કૃષિ યુનિવર્સિટી ખાતે સાયકલ રેલી યોજાઇ..
વિશ્વ સાયકલ દિવસની ઉજવણીના ભાગરૂપે સરદારકૃષિનગર દાંતીવાડા કૃષિ યુનિવર્સિટી ખાતે કુલપતિશ્રી ડો....
અમદાવાદઃ માત્ર 50 રૂપિયા માટે યુવકની ઘાતકી હત્યા, સગીર સહિત ત્રણની ધરપકડ
અમદાવાદઃ ઈસનપુરમાં 50 રૂપિયા માટે યુવકની છરીના ઘા મારીને હત્યા કરવામાં આવી હતી. પોલીસે આ ઘટનામાં...
নাৰায়ণপুৰ পৌৰসভাৰ ইন্ডিয়ান স্বচ্ছতা লীগ আৰম্ভ
প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীৰ জন্মদিনৰ লগত সংগতি ৰাখি দেশৰ ১৮৫০ পৌৰসভাৰ মাজত আজিৰে পৰা...