राजस्थान में जेडीए प्रवर्तन शाखा ने निवारू रोड के लालचंदपुरा में बुधवार को एक होटल को सील कर दिया। इसी होटल में बागेश्वर बाबा धीरेंद्बर शास्त्री की कथा होनी थी, लेकिन भीषण गर्मी की वजह से यह स्थगित हो गई। अब इस होटल को भी सील कर दिया गया है। आठ बजे जेडीए दस्ते ने पहुंचकर इसकी कार्रवाई की। होटल के प्रवेश और निकास द्वार प्लाईबोर्ड लगाकर सील कर दिए। इसके अलावा बाहरी हिस्से के निर्माण को भी जेडीए टीम ने सील किया। इसमें बाथरूम से लेकर रसोई, जनरेटर हाउस शामिल हैं। वहीं, होटल मालिक ने निर्माण को पुराना और कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। नोटिस भी 28 मई को रात दस बजे के बाद चस्पा किया गया। दरअसल, इस मामले में जेडीए ने मार्च में दो नोटिस जारी किए थे, उनमें लिखा था कि होटल का रेनोवेशन और रंगरोगन किया जा रहा है। जो अवैध और अनाधिकृत है। होटल मालिक कैलाश सैनी ने बताया कि होटल करीब 10 वर्ष पुराना है। अभी रेनोवेशन और रंगरोगन जारी था। मार्च में जेडीए ने नोटिस दिया उसमें भी यही बात मानी है। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा के लिए जयपुर आ रहे बागेश्वर दरबार के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के यहीं रुकने कार्यक्रम था। वो कार्यक्रम स्थगित हो गया और उसके बाद राजनीतिक दखल के कारण होटल सील करवाया गया है। नौतपा के कारण स्थगित हुए हनुमंत कथा और महायज्ञ कार्यक्रम के संबंध में बागेश्वर दरबार के प्रमुख पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर अपील की कि कोई भक्त जयपुर नहीं पहुंचे। उन्होंने जयपुर के मंदिरों की जय-जयकार करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कुछ दिन बाद होगा, जिसकी जानकारी भक्तों को दे दी जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભારત સરકારની LIC ની આજીવન પોલિસી જીવન આનંદ
ભારત સરકારની LIC ની આજીવન પોલિસી જીવન આનંદ
VIP મૂવમેન્ટ વચ્ચે AIની કોલકાતાની ફ્લાઇટ મુંબઈ જઈને ફરી સુરત આવી
એરપોર્ટ પર વીઆઇપી મુવમેન્ટના કારણે કોલકાતાથી આવતી એર ઇન્ડિયાની ફ્લાઇટને મુંબઇ ડાયવર્ટ કરવી પડી...
मुख्य अधिकारी नसल्याने रामभरोसे कारभार जिंतूर नगर पालिका
,*मुख्य अधिकारी नसल्याने रामभरोसे कारभार जिंतूर नगरपालिका*
जिंतूरकरांना दहा दिवसापासून...
Weight Loss Drinks: सर्दियों में आप भी अपना बढ़ता घटाना या कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन हॉट ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नई दिल्ली। Weight Loss Drinks: ठंड का मौसम आते ही लोग अपना ज्यादातर समय कंबल में बिताने लगते...
परभणी तालुक्यातील धनगर टाकळी येथे रोखला बालविवाह
परभणी,दि.26(प्रतिनिधी): जिल्हा महिला व बाल विकास अधिकारी कार्यालयाला मिळालेल्या गोपनीय माहितीच्या...