केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें केंद्र ने कहा है कि 25 जून 1975 में देश में आपातकाल लगाया गया था, ऐसे में अब भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, '25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।' उन्होंने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। ‘संविधान हत्या दिवस’ हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PSI તથા લોકરક્ષક ભરતીને લઈ મહત્વના સમાચાર
PSI તથા લોકરક્ષક ભરતીને લઈ મહત્વના સમાચાર
PSI તથા લોકરક્ષક ભરતી માટે અરજીનો આંક દસ લાખને...
PM Modi in Bastar: 'मोदी ने कांग्रेस का लाइसेंस ही रद्द कर दिया', बस्तर में पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर साधा निशाना
PM Modi in Bastar। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लेंगे 31 मई को महत्वपूर्ण बैठक,विभागों से मांगी जा रही है रिपोर्ट
प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों की रोकथाम सहित अन्य बिन्दुओं को लेकर...
સ્ટેચ્યુ ઓફ યુનિટી પાર્કિંગ નં 02 માં પાર્ક કરેલી સ્કોર્પિયો ગાડીનો કાચ તોડી ને રોકડા રૂપિયા સહિત માલમત્તા ની ચોરી કરી ચોર ઈસમ થયા ફરાર
સ્ટેચ્યુ ઓફ યુનિટી પાર્કિંગ નં 02 માં પાર્ક કરેલી સ્કોર્પિયો ગાડીનો કાચ તોડી ને રોકડા રૂપિયા સહિત...
Pune Lavasa Project | लवासा प्रकल्प बेकायदेशीर असल्याची याचिका दाखल, याचिकाकर्त्यांचं म्हणणं काय?
Pune Lavasa Project | लवासा प्रकल्प बेकायदेशीर असल्याची याचिका दाखल, याचिकाकर्त्यांचं म्हणणं काय?