राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी को लेकर संकट गहरा हुआ है। इस बीच बिजली संकट को लेकर जयपुर डिस्कॉम की ओर से हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायतों के निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, बिजली संकट के बीच सरकारी मशीनरी की हकीकत जानने के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बीती रात मंगलवार को कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिस्कॉम के कॉल सेंटर में खुद एग्जीक्यूटिव के रूप में कमान संभाली। मंत्री नगर ने शिकायत करने वालों के फोन अटेंड किए और उपभोक्ताओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राममंदिर पावर हाउस जयपुर डिस्कॉम के केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नागर कॉल सेंटर में पहुंच गए। जहां उन्होंने खुद एग्जीक्यूटिव के तौर पर कमान संभाली। उन्होंने उपभोक्ताओं के कॉल को अटेंड भी किया। ऊर्जा मंत्री बिना सूचना के रात करीब 9 बजे केन्द्रीकृत कॉल सेंटर पहुंचे और वहां उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। ऊर्जा मंत्री ने वहां मौजूद कार्मिकों से कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान और बिजली संबंधी किसी भी शिकायत को पूरी संवेदनशीलता से सुना जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
নিৰ্বাচিত হ’ল দেশৰ পঞ্চদশ ৰাষ্ট্ৰপতি। দ্ৰৌপদী মুৰ্মুলৈ সোণোৱালৰ শুভকামনা।
নিৰ্বাচিত হ’ল দেশৰ পঞ্চদশ ৰাষ্ট্ৰপতি। দ্ৰৌপদী মুৰ্মুলৈ সোণোৱালৰ শুভকামনা।
કવાટ પોલીસે પ્રોહીબિશનના ગુનામાં નાસ્તા ફરતા આરોપીને ઝડપી પાડ્યો
સંદીપ સિંહ પોલીસ મહાનિરિક્ષક વડોદરા રેન્જ તથા શ્રી ધર્મેન્દ્ર શર્મા પોલીસ અધિક્ષક નાઓની સુચના અને...
रोहा शिल्पी कानन, समन्वय गोष्टी द्वारा आयोजित शुधाकंठ की 11वीं पुण्यतिथि
रोहा शिल्पी कानन,समन्वय गोष्टी द्वारा आयोजित शुधाकंठ की11वीं पुण्यतिथि पर शुधाकंठ भुपेन हाजरीका...
অসমৰ জনপ্ৰিয় কন্ঠ শিল্পী কুসুম কৈলাস সপৰিয়ালে মৰাণৰ মন্দিৰত গণেশ পূজা কৰে
অসমৰ জনপ্ৰিয় কন্ঠ শিল্পী কুসুম কৈলাস সপৰিয়ালে মৰাণৰ মন্দিৰত গণেশ পূজা কৰে
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 6 अक्टूबर को स्टेयर्स स्कूल में आयोजित
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 5 व 6 अक्टूबर को स्टेयर्स स्कूल में आयोजित। कोटा डिस्ट्रिक्ट...