क्या अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बाद गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस में तीसरी शक्ति के रूप में उभर रहे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि विधानसभभा से लेकर लोकसभा चुनावों में जिस तरह से गोविंद सिंह डोटासरा ने सुर्खियां बंटोरी है, उसके बाद कहा जाने लगा कि गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस का तीसरा स्तंभ बन चुके हैं. इस बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है. आखिर क्या वजह है कि जो कांग्रेस लगातार दो बार से 25 सीटें हारती आई है वो इस बार अच्छी खासी स्थिति में नजर आ रही है? कुछ लोग इसका श्रेय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को दे रहे हैं. कुछ जानकारों का कहना है कि साल 2020 में मानेसर एपिसोड के रूप में कांग्रेस के अंदर जो राजनीतिक तूफान आया, उसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. उनके नेतृत्व में हुए उपचुनाव व निकाय चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करके उभरती है. डोटासरा के नेतृत्व में लड़े गए दरियाबाद के उपचुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त हो गई थी. अब गहलोत और पायलट के बाद डोटासरा का भी नाम लिया जाने लगा है. लोकसभा चुनावों में तो उनके प्रचार करने का अंदाज जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. जिस तरह से गोविंद सिंह डोटासरा अपने चुनावी प्रचार में डांस करते हैं, उसके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Heat-Related Illnesses: गर्मी के चलते बच्चों को हो सकती हैं ये सारी समस्याएं, ऐसे रखें उन्हें सेफ और हेल्दी
गर्मियों के मौसम में खुद के साथ बच्चों का भी खास ख्याल रखने की जरूत है। क्योंकि गर्मी और उमस...
ડીસામાં એ.બી.વી.પી. એ વિદ્યાર્થીઓના પ્રશ્નને લઇ આવેદનપત્ર આપી રજૂઆત કરી
ડીસા કોલેજમાં બી.એ સેમેસ્ટર ચારમાં અંગ્રેજી વિષયનું લેક્ચર લેવાયું ન હોવાથી વિદ્યાર્થીઓને...
मुद्दों पर बात करे बीजेपी; लड्डू-जलेबी में कुछ नहीं रखा:पायलट बोले-सीएम को खुलकर काम करने की छूट नहीं
इन 10 महीने में प्रदेश में व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। भाजपा को खाद-बीज, पानी बिजली सड़क व शिक्षा जैसे...
थाना जसोल एवं डीएसटी बालोतरा द्वारा अवैध बजरी खनन के विरूद्ध कार्यवाही। अवैध बजरी खनन / परिवहन में प्रयुक्त 02 टेक्ट्रर, 03 ट्रोली व 01 जेसीबी मशीन जब्त ।
श्री कुन्दन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन की...
नयापुरा सांघी धर्मशाला के सामने दिव्या मेडिकल स्टोर का एक तरफ का हिस्सा दीवार सहित गिर • गया
कोटा. नयापुरा सांघी धर्मशाला के सामने दिव्या मेडिकल स्टोर का एक तरफ का हिस्सा दीवार सहित गिर...