राजस्थान के पश्चिमी जिले बाड़मेर में 9 दिन बाद एक बार फिर पर 46 डिग्री के पार हो चुका है और सुबह से सड़के इस तरह से सुनसान नजर आए जैसे कोई कर्फ्यू लगा हो. पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तेज आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. वही मौसम विभाग ने आज से भीषण गर्मी और गर्म हवा यानी लू का रेड अलर्ट जारी किया है ऐसे में अगले दो तीन तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के आठ शहरो में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. सर्वाधिक दिन का तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री तो वहीं जयपुर में सीजन का सबसे अधिक 44.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं है. पूरे देश में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. देश भर के सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के 4 शहर शामिल हैं. सबसे ज्यादा तापमान हरियाणा के पानीपत का है. उसके बाद देश में तीसरे स्थान पर अलवर है, जहां का तापमान 44.37 डिग्री सेल्सियस है. वहीं छठे स्थान पर प्रदेश का कोटा शहर है, जहां का तापमान 44.24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आठवें और नवें स्थान पर जोधपुर और बीकानेर शहरों का तापमान है, जहां क्रमशः 44.12 और 44.08 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. दो दिन बारिश और आंधी के दौर के शुक्रवार सुबह अचानक से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया. सुबह से सड़के सुनसान नजर आई, लोग भीषण गर्मी से बचाव हेतु छांव की शरण लेते हुए देखे दिन भर तेज गर्मी और गर्म हवा यानी लू के थपेड़ों ने थार वासियों का हाल बेहाल कर दिया है. ऐसे में देर शाम तक लोग बाहर निकलने से बचते हुए नजर आए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Indian retailers have released the Redmi A2 and Redmi A2+ smartphones. - Newzdaddy
On May 23, Amazon and Mi.com will begin selling the entry-level Redmi A2 and Redmi A2+ in...
नवप्रसूता की जीवनरक्षा हेतु कोटा जाकर किया स्वैच्छिक रक्तदान
नवप्रसूता की जीवनरक्षा हेतु कोटा जाकर किया स्वैच्छिक रक्तदान
बूंदी। कोटा मेडिकल कॉलेज में...
કચ્છ: ભુજ તાલુકાના મિરઝાપર ખાતે આધાર પુરાવા વિનાના ચોખા ભરેલ ગોડાઉન સીલ કરાયો
મિરઝાપર ખાતેથી આધાર પુરાવા વિનાના ચોખા ભરેલ ગોડાઉન સીલ કરતી પશ્ચિમ કચ્છ એલસીબી
પશ્ચિમ કચ્છ લોકલ...
શિહોરી ખાતે મહામંડલેશ્વર મહાદેવ મંદિરનું નવ નિર્માણ કરાશે...!
શિહોરી ખાતે મહામંડલેશ્વર મહાદેવ મંદિરનું નવ નિર્માણ કરાશે...!
अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का नुआपड़ा स्टेशन पर ठहराव....
रेल्वे की सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमे फॉलो करे sms news
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12844/12843 अहमदाबाद-पुरी-अहमदाबाद...