राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। फिर भी बाड़मेर लोकसभा सीट की चर्चा बनी हुई है। रविंद्र सिंह भाटी को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के विचार एकदम विपरीत हैं। एक तरफ सचिन पायलट भाटी के चुनाव लड़ने की तारीफ करते नजर आए तो दूसरी ओर अशोक गहलोत उनको जानने से इनकार किया। इधर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू के दौरान बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के साथ गाड़ी के गठजोड़ पर जबाव दिया। उन्होंने कहा कि वहां से हमारे उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। फिर भी लोग कैसी अफवाह उड़ा रहे है। मैं रविंद्र सिंह को जानता नहीं हूं। सचिन पायलट से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी की बहुत चर्चा है। वहां से आपके उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। वहां पर नतीजे क्या रहने वाले है? इस पर पायलट ने कहा कि ‘बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल चुनाव जीतेंगे। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी। वे अच्छे बहुमत से जीत कर आएंगे’।पायलट ने आगे कहा कि ‘रविंद्र नौजवान व्यक्ति है, विधानसभा जीतकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। हालांकि उन्होंने चुनाव पूरी ताकत से लड़ा। लेकिन जनता सब जानती है, वहां के लोगों ने सरकार बनाने के लिए वोट किया है’। वहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि रविंद्र सिंह भाटी के काफिले में आपकी गाड़ी देखी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके जबाव में गहलोत ने कहा कि ‘बाड़मेर सीट ऐसी जहां मैंने बाड़मेर, जैसलमेर और सिवाना में तीन बार प्रचार किया। वहां से हमारे उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। फिर भी लोग कैसी अफवाह उड़ा रहे है। मैं रविंद्र सिंह को जानता नहीं हूं। बस कभी-कभी सोशल मीडिया पर देखा है’।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM Kejriwal Arrest News: Kejriwal के जेल में जाने के बाद की पत्नी Sunita Kejriwal संभालेगीं कमान
CM Kejriwal Arrest News: Kejriwal के जेल में जाने के बाद की पत्नी Sunita Kejriwal संभालेगीं कमान
अब रिकवरी एजेंट की 'दादागिरी' नहीं चलेगी!
अब रिकवरी एजेंट की 'दादागिरी' नहीं चलेगी!
PM Modi in Gujarat: Kutch के Bhuj में बना अनोखा Museum, जानें खासियत | Bhuj Earthquake Memorial
PM Modi in Gujarat: Kutch के Bhuj में बना अनोखा Museum, जानें खासियत | Bhuj Earthquake Memorial
કાંકરેજ તાલુકા 15 વિધાનસભા બેઠક ના સમૌ મોટા ખાતે ભાજપા નું વિજય વિશ્વાસ સંમેલન યોજાયું
કાંકરેજ તાલુકા 15 વિધાનસભા બેઠક ના સમૌ મોટા ખાતે ભાજપા નું વિજય વિશ્વાસ સંમેલન યોજાયું
Gadgets Tips for Monsoon: बारिश में ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और लैपटॉप का रखें ध्यान, बिलकुल न करें ये गलतियां
बारिश के मौसम में गैजेट्स की सेफ्टी बहुत मायने रखती है। एक छोटी सी मिस्टेक के कारण हजारों रुपये...