राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। फिर भी बाड़मेर लोकसभा सीट की चर्चा बनी हुई है। रविंद्र सिंह भाटी को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के विचार एकदम विपरीत हैं। एक तरफ सचिन पायलट भाटी के चुनाव लड़ने की तारीफ करते नजर आए तो दूसरी ओर अशोक गहलोत उनको जानने से इनकार किया। इधर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक इंटरव्यू के दौरान बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के साथ गाड़ी के गठजोड़ पर जबाव दिया। उन्होंने कहा कि वहां से हमारे उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। फिर भी लोग कैसी अफवाह उड़ा रहे है। मैं रविंद्र सिंह को जानता नहीं हूं। सचिन पायलट से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी की बहुत चर्चा है। वहां से आपके उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। वहां पर नतीजे क्या रहने वाले है? इस पर पायलट ने कहा कि ‘बाड़मेर से उम्मेदाराम बेनीवाल चुनाव जीतेंगे। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी। वे अच्छे बहुमत से जीत कर आएंगे’।पायलट ने आगे कहा कि ‘रविंद्र नौजवान व्यक्ति है, विधानसभा जीतकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। हालांकि उन्होंने चुनाव पूरी ताकत से लड़ा। लेकिन जनता सब जानती है, वहां के लोगों ने सरकार बनाने के लिए वोट किया है’। वहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि रविंद्र सिंह भाटी के काफिले में आपकी गाड़ी देखी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके जबाव में गहलोत ने कहा कि ‘बाड़मेर सीट ऐसी जहां मैंने बाड़मेर, जैसलमेर और सिवाना में तीन बार प्रचार किया। वहां से हमारे उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल है। फिर भी लोग कैसी अफवाह उड़ा रहे है। मैं रविंद्र सिंह को जानता नहीं हूं। बस कभी-कभी सोशल मीडिया पर देखा है’।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सेवानिवृत्त ए एसआई श्री रंगीलाल त्रिपाठी जी का साल श्रीफल शील्ड से किया गया सम्मानित
नगर परिषद ककरहटी गौरव दिवस के उपलक्ष में पुलिस विभाग में अपने कार्यों के प्रति सजग रहने वाले एवं...
108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा सस्ता, 10 हजार रुपये से कम है दाम
10 हजार से कम बजट है और एक नया फोन खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। 10 हजार...
#Dahod l કાપડી મુસ્લીમ કબ્રસ્તાન ૪૫ લાખના ખર્ચે વિકસાવાશે l Divyang News
#Dahod l કાપડી મુસ્લીમ કબ્રસ્તાન ૪૫ લાખના ખર્ચે વિકસાવાશે l Divyang News
Rozgar Mela : इन 71 युवाओं को मिली नौकरी, पीएम मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
देश के युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. रोजगार मेले (Rozgar Mela) के तहत 71 हजार युवाओं को नौकरी...
ઠાસરા નગર પાલિકા વોર્ડ નંબર એકમાં પીવાનાં પાણી માટે વલખા મારતી પ્રજા.
ઠાસરા નગર પાલિકા વોર્ડ નંબર એકમાં પીવાનાં પાણી માટે વલખા મારતી પ્રજા.