उत्तर प्रदेश लखनऊ में,लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर में धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को बनाया बहुजन समाज पार्टीं।लखनऊ प्रदेश में, बीएसपी ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीएसपी ने सोमवार को उनके नाम का ऐलान किया है। बीएसपी के ऐलान के साथ ही जौनपुर में सियासी जंग की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जौनपुर लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर बीएसपी ने धनंजय सिंह की पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि दूसरी ओर सपा ने एक वक्त में मायावती के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि दूसरी ओर बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।दरअसल, धनंजय सिंह के जेल जाने के बाद बार-बार उनकी पत्नी चुनाव लड़ने का संकेत दे रही थीं। लेकिन बीएसपी के ऐलान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने बीएसपी के ऐलान के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'जय भीम जय जौनपुर'. उनके इस पोस्ट से सियासी हलचल बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो अब जौनपुर सीट पर सियासी जंग काफी रोचक हो गई है।इससे पहले उन्होंने धनंजय सिंह के जेल जाने के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा था, 'आप सभी से एक अपील। हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं लेकिन फैसला न्यायपालिका ने दिया है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए व साथ ही साथ अपने नेता श्री धनंजय जी का अनुसरण करते हुए। किसी भी नेता अथवा दल के बारे में, आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके नेता के व्यक्तित्व पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा था, 'कभी किसी भी दल अथवा नेता के लिए। ग़लत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, कृपया आप भी संयम बनाएं, धैर्य से काम लें। आपके नेता को आपके सहानुभूति की जरूरत है। उम्मीद करती हूं कि, आप मेरी बातों पर अमल करेंगे। बता दें कि जौनपुर सीट पर छठवें चरण में, 25 मई को वोट डाले जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં બે શોપિંગ સેન્ટરોને શરત ભંગ કરવા નગરપાલિકાએ મામલતદારને રજૂઆત કરી
ડીસા શહેરમાં વધતા જતા વિકાસ અને વિસ્તારની સાથે સાથે ગેરકાયદેસર બાંધકામનો રાફડો ફાટી નીકળ્યો છે....
Breaking News: Bitcoin Scam पर एजेंसियों की नजर, Gaurav Mehta के घर Raipur में ED की छापेमारी
Breaking News: Bitcoin Scam पर एजेंसियों की नजर, Gaurav Mehta के घर Raipur में ED की छापेमारी
मोरबा पुल कोसळल्याने नदीत बुडून 134 हुन अधिक जणांचा मृत्यू, पहा थरारक व्हिडीओ...
मोरबा पुल कोसळतानाचा थरारक व्हिडीओ...
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यात्राधाम अम्बाजी में किये माँ अम्बा के दर्शन...
अम्बाजी...
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यात्राधाम अंबाजी में मां अंबा...